HomeUttarakhandजिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का किया न‍िरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का किया न‍िरीक्षण

रूद्रपुर, खबर संसार। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने ईवीएम, वीवी पैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से लगाए गए अग्निशमन यंत्रो, अलार्म व सीसी टीवी कैमरों को भी चैक किया। उन्होंने सुरक्षात्मक एवं निगरानी की दृष्टि से वेयर हाउस के बाहर लगे उपकरणों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को दिये।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय तिवारी, प्रशासनीक अधिकारी मोहन सिंह कोरंगा, राजनैतिक दलों में समाजवादी पार्टी से योगेन्द्र यावद, भाजपा से राम प्रकाश गुप्ता, बीएसपी से महेन्द्र सिंह, ओमकार सिंह सहित ड्यूटी प्रभारी आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.