खबर संसार हल्द्वानी।हरीश बोले सरकार पीड़ितो को उचित मुआवजा देेजी हा मौका था गोला पुल के ढह जाने के निरीक्षण का। उन्होंने सरकार पर हमला करते हुए कहा की पहले से अलर्ट के बावजूद कुछ नही किया गया सरकार को और से। अगर ध्यान दिया जाता तो इतनी हानि नहीं होती। भिकियासेन घटना पर भी उन्होंने दुख जताया।
गोला पुल का एक हिस्सा पूरी तरह ढह जाने के बाद थोड़ी देर पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत निरीक्षण को पहुंचे उनके साथ इस मौके पर गोविंद सिंह कुंजवाल के साथ सुमित ह्रदेश दीपक बलुटिया सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रशासनिक लोगो में सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह,तहसीलदार नीतेश डागर थी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सिटी मजिस्ट्रेट से विस्तार से पुल के संबंध में बातचीत करी। मौके पर मुयाना भी किया। नदी में पानी के रुख पर भी बात करी। तमाम बातों सहित जल्द क्या पॉसिबल हो सकता है के संबंध में दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से कहा की सरकार को उचित मुआवजा देना चाहिए पीड़ितो को।
इस मौके पर हर कोई पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के साथ अपनी फोटो वीडियो में आने की कोशिश करता हुआ देखा जा सकता था। इससे पूर्व क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के कारण गौला पुल टूटने से गौलापार क्षेत्र का हल्द्वानी शहर से संपर्क टूट गया है।
बताते चले की आज तड़के पुल जो की हल्द्वानी से गोला पार चोरगलिया सितारगंज इत्यादि को जोड़ता है का एक हिस्सा अलग हो गया। इस का वीडियो भी वायरल हो रहा है।


