जानें पाकिस्तान में अब कौन सा आतंकवादी मारा गया, पाकिस्तान में दहशत जी, हां आतंक की पनाहगाह पाकिस्तान में इन दिनों कोहराम मचा है। पाकिस्तान वैसे तो आतंकियों का सबसे महफूज पनाहगाह है, इस बात से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। लेकिन अब पाकिस्तानी आतंकवादी अपने घर में ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।
पाकिस्तान की पनाह में छिपे हिंदुस्तान के दुश्मनों में दहशत का माहौल है। आतंकी और उनके मददगार अपने गुनाहों का हिसाब दे रहे हैं। पाकिस्तान में आतंकियों को चुन चुन कर मारा जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में कई भीषण आतंकवादी हमलों में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख सदस्य अबू कताल की 15 मार्च की रात पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के झेलम जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पढ़ें चर्चित खबरें
मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था
अबू कताल उर्फ फैसल नदीम, जिसे कताल सिंधी के नाम से भी जाना जाता है। वो मुंबई आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था और पुंछ-राजौरी क्षेत्र में सक्रिय था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमें सूचना मिली है कि शनिवार रात को अपने सुरक्षा दल के साथ यात्रा करते समय अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। उनके सुरक्षा दल के एक सदस्य की भी हत्या की खबर है और हमें बताया गया है कि हमलावरों की तलाश जारी है।
कुलभूषण का किडनैपर पहुंचा जहन्नुम
पढ़ें चर्चित खबरें
ये कोई पहला मामला नहीं है जब भारत के दुश्मन का पाकिस्तान में अज्ञात हमलावर द्वारा सफाया किया गया हो। अभी बीते हफ्ते ही पूर्व नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव का किडनैपर, ड्रग्स और हथियारों का तस्कर। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसएआई का मोहरा मुफ्ती शाह मीर ढेर हो चुका है। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में धर्मगुरु मुफ्ती शाह मीर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मीर 7 मार्च की रात केच के तुरवत शहर में नमाज के बाद एक मस्जिद से बाहर निकल रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उसे गोली मार दी थी।
हाफिज की बढ़ाई गई सुरक्षा
इन हत्याओँ के बाद पाकिस्तानी सरकार टेंशन में है। टॉप इंटेलीजेंस सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को लश्कर ए तैयबा चीफ हाफिज सईद की सुरक्षा सताने लगी है। खबर तो ये भी है कि इसी डर से हाफिज सईद ने खुद को अंडरग्राउंड कर लिया है। हाफिज के बेटे तल्हा सईद की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। तल्हा सईद पर भी पहले हमला हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पीओके से इंडिया के कई वांटेड आतंकियों को पाकिस्तान के अलग-अलग सेफ हाउस में शिफ्ट किया गया है। गौरतलब है कि पाक के पूर्व मेजर ने दावा किया है कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ लाहौर में ऑपरेशन कर रही है। हालांकि इसको लेकर कोई पुष्ट जानाकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
पढ़ें चर्चित खबरें
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप



























