इस समय महंगाई अपने चरम पर है। तो वहीं, जीएसटी परिषद खाद्य पदार्थों की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी करने का प्लान बना रही है। अगर जीएसटी परिषद के विचाराधीन स्लैबों पर अमल में लाया जाता है, तो निकट भविष्य में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो जाएगी।
इस बीच, राहत देने वाली बात यह है कि देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने LPG सिलेंडर की कीमतों में तकरीबन 198 रुपये कटौती करने का फैसला किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आपकी रसोई में यूज होने वाले 14।2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम घट गए हैं। मगर तेल कंपनियों ने रेस्टोरेंट और ढाबों में इस्तेमाल होने वाले व्यावसायिक सिलेंडरों की कीमतों में कटौती की है।
इसे भी पढ़े-फडणवीस सात बजे लेंगे सीएम पद की शपथ, शिंदे को डिप्टी CM की कुर्सी!
दिल्ली में सिलेंडर 198 रुपये सस्ता
मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में आज इंडेन का LPG सिलेंडर 198 रुपये सस्ता हो गया है। वहीं, कोलकाता में 182 रुपये, मुंबई में 190।50 रुपये और चेन्नई में 187 रुपये कमी की गई है। पेट्रोलियम कंपनी इंडियन ऑयल ने कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट में यह कटौती की है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली है। 14।2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर नहीं हुआ है। घरेलू सिलेंडर अब भी 19 मई वाले रेट पर ही मिल रहा है।
किस शहर में कितना है घरेलू सिलेंडर के दाम
जानकारी के अनुसार, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के दाम 1,003 रुपये हैं। वहीं, मुंबई में 1,003 रुपये, कोलकाता में 1,029 रुपये, चेन्नई में 1,019 रुपये, लखनऊ में 1,041 रुपये, जयपुर में 1,007 रुपये, पटना में 1,093 रुपये, इंदौर में 1,031 रुपये हैं। इसके साथ ही, गुजरात के अहमदाबाद में 1,010 रुपये, पुणे में 1,006 रुपये, गोरखपुर में 1012 रुपये, भोपाल में 1009 रुपये, आगरा में 1016 रुपये और रांची में घरेलू सिलेंडर के दाम 1061 रुपये हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए


