हल्द्वानी, खबर संसार। नगर निगम हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 41 में भगवानपुर जयसिंह के जगत बिहार, संगम विहार फेज 4, विष्णुपुरम, लोहरियासल मल्ला, कानपुर रोड, प्रेम विहार का पीसी द्वारा मार्ग नवनिर्माण जिसकी लागत 87.18 लाख और वार्ड नं- 41 में भगवानपुर जयसिंह के संगम विहार, फुट हिल सिटी, सिद्धिविनायक एवं गुरुकुल के पीछे के आंतरिक मार्गों जिनकी कुल लागत 105.98 लाख का शिलान्यास माननीय विधायक कालाढूॅंगी बंशीधर भगत एवं नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम माननीय महापौर डॉ जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि एवं प्रदेश प्रवक्ता भाजपा विकास भगत, जिला महामंत्री नवीन भट्ट , क्षेत्रीय पार्षद एवं मण्डल महामंत्री चंद्रप्रकाश, पार्षद गोविंद बढ़ती, पार्षद-40 प्रमोद पंत जी, पार्षद 42 एवं मण्डल अध्यक्ष धीरज पाण्डे एवं नगर निगम के सहायक अभियंता नवल नौटियाल, अपर अभियंता महेंद्र बिष्ट आदि स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
