Tuesday, March 10, 2026
HomeInternationalपाक-अफगान तनाव चरम पर, अफगान सेना का F-16 गिराने का दावा किया

पाक-अफगान तनाव चरम पर, अफगान सेना का F-16 गिराने का दावा किया

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव अब खुले सैन्य टकराव की स्थिति में पहुंच गया है। अफगान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगान सुरक्षा बलों ने अपनी हवाई सीमा का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर जलते हुए विमान के मलबे के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनकी स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। कुछ वीडियो में एक पाकिस्तानी सैनिक को पकड़े जाने का भी दावा किया जा रहा है, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए हैं।


पाकिस्तान के हवाई हमले, काबुल में दहशत

घटनाक्रम के अनुसार, शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने काबुल के अलावा कंधार और पक्तिका में हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इन हमलों में अफगान सेना के दो ब्रिगेड मुख्यालयों को निशाना बनाया गया। काबुल में कम से कम तीन बड़े धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी और भय का माहौल बन गया।


अफगान रक्षा मंत्रालय का पलटवार

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान द्वारा रविवार को किए गए हमलों का जवाब बताया है। अफगान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान की 19 चौकियों और दो सैन्य अड्डों को नष्ट किया है।

उनका दावा है कि जमीनी संघर्ष में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि कई को जीवित पकड़ा गया। इसके साथ ही डूरंड लाइन के आसपास के इलाकों में बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान शुरू किया गया है।


अफगान दावों को पाकिस्तान ने नकारा

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने अफगानिस्तान के सभी दावों को सिरे से खारिज किया है। उनके मुताबिक, केवल दो पाकिस्तानी सैनिक शहीद हुए हैं।

पाकिस्तान का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में 133 अफगान लड़ाके मारे गए और 200 से ज्यादा घायल हुए। इस्लामाबाद का कहना है कि अफगान बलों ने बिना किसी उकसावे के हमला किया था, जिसका कड़ा जवाब दिया गया।


नागरिकों पर असर और UN की अपील

तोरखम सीमा के पास एक अफगान शरणार्थी शिविर पर मिसाइल गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित 13 नागरिक घायल हो गए। इस घटना ने मानवीय संकट की आशंका को और गहरा कर दिया है।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बातचीत के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है।


इसे भी पढे: देहरादून में फिर से एक बड़ा हादसा होने से टला, लड़की को आई करछी से चोट

हमारे फेबुकपेज से जुडने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.