खबर संसार, नई दिल्ली: 19 November को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, ये लोग रहें सतर्क, शुक्रवार को सुबह 11ः34 से लेकर शाम 5ः33 तक पड़ने वाला भारत में साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। इसका असर भारत में बहुत ही कम पड़ेगा। 9 November को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। 19 नवंबर शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा भी होगी। यह चंद्र ग्रहण इस सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण होगा और इस दौरान चांद का रंग सुर्ख लाल होगा। जिसे भारत में कई हिस्सों में देखा जा सकेगा।
19 November को भारत के इन हिस्सों दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
19 नवंबर को अरुणाचल प्रदेश और असम के चरम उत्तर-पूर्वी हिस्सों से चंद्रोदय के ठीक बाद बहुत कम समय के लिए दिखाई देगा। भारत में आंशिक चंद्र ग्रहण होने की वजह से ग्रहण के दौरान सूतक काल नहीं रहेगा। मगर इस काल में शुभ कार्य करना वर्जित रहेगा। 9 November को पड़ने वाले इस ग्रहण का कई राशियों पर असर दिखाई देगा। इसमें वृषभ राशि वालों को बेहद सावधान पड़ेगा।
ये भी पढें- सिर्फ एक morapankh बदल देगा आपकी किस्मत
इसके अलावा कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए मिला जुला असर देखने को मिलेगा। यह चंद्र ग्रहण कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर वृष राशि व कृतिका नक्षत्र में लगेगा। कृतिका नक्षत्र सूर्य देव का नक्षत्र है जबकि वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं। इस प्रकार यह ग्रहण चंद्रमा, सूर्य और शुक्र ग्रह से संबंधित लोगों पर विशेष रूप से प्रभाव डाल सकता है।



