HomeNationalजम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दो आतंकवादियों को...

जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दो आतंकवादियों को मारा

श्रीनगर, खबर संसार। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया। अपने आप में सुरक्षा बलों के लिए यह बड़ी कामयाबी है।

पुलिस ने बताया कि शोपियां मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के अमशीपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर हुई।

घेराबंदी कर शुरू किया तलाशी अभियान

पहले सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया। आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करने के परिणामस्वरूप यह तलाशी अभियान एक मुठभेड़ में तब्दील हो गया और जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए। मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह के बारे में जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: पुतिन के विरोध में उतरे रूस के लोग किया प्रदर्शन, पुतिन की तुलना हिटलर से की

इससे पहले शोपियां जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया था और सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया था।

तलाशी अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों ने मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया और कुछ घरों को घेर लिया और उनसे असैन्यलोगों को बाहर निकालना शुरू किया। जब तलाशी टीम गौहर अहमद भट के घर गई तो उसने जानबूझकर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश की और आतंकवादियों को आश्रय देने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि जब भट से पूछताछ की जा रही थी, तभी घर में छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी थी।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.