HomeAdministrativeतो अब 1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल

तो अब 1 अगस्त से खुलेंगे स्कूल

देहरादून खबर संसार । तो अब स्कूल खुलेंगे 1 अगस्त से जी हां, उत्तराखंड में कैबिनेट की बैठक के साथ ही 11 अहम फैसलों पर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है। इन दिनों कोविड.19 को देखते हुए शैक्षणिक संस्थान बंद थे। उत्तराखंड सरकार ने कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 तक स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है। अब स्कूल 1 अगस्त से खोले जाएंगे।

कौसानी को नगर पंचायत बनाने का फैसला

इसके साथ ही कौसानी को नगर पंचायत बनाने का फैसला लिया गया है। पंतनगर में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की जमीन का सेलेक्शन हो चुका है 6 महीने के भीतर डीपीआर बनाकर रिपोर्ट सरकार को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही उत्तराखंड की धामी सरकार ने 23 अगस्त से 27 अगस्त तक विधानसभा सत्र आयोजित किए जाने का फैसला लिया है । इसके साथ ही सरकार ने होनहार छात्रों के लिए 50 हजार की राशि मेन प्रतियोगिता के लिए देने का निर्णय किया है।

ये भी पढें-  सावधान बिजली का बैकअप ले लो हड़ताल स्टार्ट

रोडवेज कर्मियों को 3 माह का वेतन जारी किए जाने का प्रस्ताव

कर्मचारियों की वेतन विसंगति की मांग को लेकर कैबिनेट में उस समिति बनाई गई है जिसमें अध्यक्ष जो बनाया गया है पूर्व मुख्य सचिव इंदु कुमार को इनकी रिपोर्ट पर जल्दी सरकार फैसला लेगी। साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन का 3 माह का वेतन जारी किए जाने का प्रस्ताव आया था जो कि 51 करोड़ 34लाख का है उम्मीद है इनका इनका वेतन बजट जल्दी जारी हो जाएगा।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.