खबर संसार, नई दिल्ली : 4 December को सूर्य ग्रहण, आखिर क्या है समय और सावधानियां, हिंदू पंचांग अनुसार साल 2021 का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण शनिवार 4 दिसंबर 2021 को भारतीय समयानुसार सुबह 10.59 बजे से सायं 3 बजकर 7 मिनट पर होगा। ये सूर्य ग्रहण 4 December को अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक के दक्षिणी भाग, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण में दिखाई देगा। ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण के दौरान खाने-पीने की चीजों से बचना चाहिए।
यहां बताते चलें कि इसके पहले चंद्र ग्रहण इसी माह 19 नवंबर को पड़ा था, जिसके ठीक 15 दिन बाद ये सूर्य ग्रहण इस वर्ष का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। हिंदू ज्योतिषीय गणना के अनुसार ये दूसरा सूर्य ग्रहण मार्गशीर्ष मास की अमावस्या को सूर्य ग्रहण शनिवार, 4 दिसंबर 2021 को लग रहा है। ग्रहण के समय को हिंदू परंपराओं के अनुसार ये अशुभ समय माना जाता है। ग्रहण काल में न तो देवी-देवाताओं की पूजा होती है और न ही कोई शुभ कार्य होता है।
4 December को सूर्य ग्रहण का समय
- 4 December को सूर्य ग्रहण की शुरुआत- सुबह 10 बजकर 59 मिनट से
- सूर्य ग्रहण की समाप्ति- दोपहर 3 बजकर 7 मिनट तक
- सूर्य ग्रहण की कुल अवधि- 04 घंटा
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
4 December को को पड़ने वाला सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। बल्कि ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। यहां बता दें कि सूर्य ग्रहण आमतौर पर चंद्र ग्रहण से लगभग दो सप्ताह पहले या बाद में लगता है। सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और पृथ्वी पर अपनी छाया डालता है। 4 दिसंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण तब होता है, जब सूर्य पूरी तरह से चंद्रमा से ढक जाता है।