नई दिल्ली, खबर संसार। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस (August 15) से पहले शनिवार को चार आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को गिरफ्तारी किया है। पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के एक मॉड्यूल का भी भंडाफोड़ किया है।
जैश मॉड्यूल कथित तौर पर स्वतंत्रता दिवस (August 15) पर हमले की योजना बना रहा था। पुलिस ने कहा कि वे ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियारों को इकट्ठा करने और कश्मीर में जैश के अन्य आतंकवादियों को आपूर्ति करने की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक, ये 15 अगस्त से पहले जम्मू में एक आईईडी लगाने की साजिश रच रहे थे और देश के अन्य हिस्सों में महत्वपूर्ण जगहों की टोह ले रहे थे।
आतंकियों के एजेंडे में था पानीपत ऑयल रिफाइनरी और अयोध्या
एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने सबसे पहले पुलवामा के प्रिचू इलाके के मुंतजिर मंजूर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, आठ जिंदा राउंड कारतूस और दो चीनी हथगोले बरामद किए गए। कश्मीर घाटी में हथियारों के परिवहन के लिए कथित तौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले एक ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। मुंतजिर मंजूर की गिरफ्तारी के बाद जैश के तीन अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़े-नाबालिक sisters का रेप कर जबरदस्ती पिलाया किटनाशक, मौत, आरोपी गिरफतार
पूछताछ में आतंकी इजहार खान ने पुलिस को बताया कि पाकिस्तान में एक जैश कमांडर, जिसकी पहचान उसने मुनाज़ीर उर्फ शाहिद के रूप में की थी, ने उसे पंजाब से हथियार इकट्ठा करने के लिए कहा था जिसे ड्रोन के जरिए गिराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जैश कमांडर ने उन्हें पानीपत तेल रिफाइनरी की रेकी करने को कहा था।
उसने पाकिस्तान में अपने कमांडर को रिफाइनरी के वीडियो भेजे थे। आतंकवादी ने कहा कि उसे तब अयोध्या राम जन्मभूमि की रेकी करने का काम सौंपा गया था, लेकिन उससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इजहार खान उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला बताया जा रहा है। (August 15)
एक अन्य गिरफ्तार आतंकवादी, जिसकी पहचान शोपियां के तौसीफ अहमद शाह के रूप में हुई, ने पुलिस को बताया कि उसका काम जम्मू में घर लेना और फिर एक सेकेंड हैंड मोटरसाइकिल खरीदना था, जिसका इस्तेमाल जम्मू में एक आईईडी विस्फोट के लिए किया जाना था।
उसने कहा कि इस उद्देश्य के लिए आईईडी को ड्रोन के जरिए गिराया जाना था। पुलिस ने कहा कि चौथा आतंकवादी, पुलवामा का जहांगीर अहमद एक फल व्यापारी के रूप में काम करता था, लेकिन भारत में जैश के लिए भर्ती कर रहा था।


