HomeUttarakhandजिलाधिकारी वंदना ने भवाली बायपास के निर्माण को देखा, वि

जिलाधिकारी वंदना ने भवाली बायपास के निर्माण को देखा, वि

नैनीताल खबर संसार.जिलाधिकारी वंदना ने गुरुवार को कैंची धाम परिक्षेत्र में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और बायपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया । . लोक निर्माण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं में सबसे पहले जिलाधिकारी ने भवाली बायपास के निर्माण को देखा, विभाग द्वारा बताया गया कि भवाली बायपास का कार्य अगस्त माह में पूरा होना था लेकिन मानसून के दृष्टिगत कार्य में कुछ विलंब हुआ है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में विभाग द्वारा भवाली बायपास पुल के लिए जुलाई माह की डेडलाइन दी गई थी, बॉन्ड के अनुसार भी कार्य अगस्त तक पूर्ण हो जाना चाहिए था, कार्य की धीमी गति और विलंब के लिए उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि ठेकेदार पर पेनल्टी लगाई जाए और 15 अक्टूबर तक पुल का निर्माण कार्य पूरा करते हुए बायपास को चालू किया जाए ।

2. इसके बाद जिलाधिकारी ने कैंची धाम बायपास हेतु चल रहे सड़क कटिंग के कार्य का निरीक्षण किया, विभाग द्वारा बताया गया कि 6 KM सड़क कटिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है और लगभग 4 KM सड़क कटिंग और अवशेष है, जिसे एक माह में पूरा कर लिया जाएगा, इसके बाद सड़क के डामरीकरण और पुल के निर्माण की कार्यवाही की जाएगी, पुल का प्रस्ताव धनराशि आवंटन हेतु शासन स्तर पर विचाराधीन है । जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पुल के निर्माण पूर्ण होने तक इस बायपास को रातीघाट को जोड़ने वाली पुरानी लिंक रोड से कनेक्ट कर दिया जाए ताकि पहाड़ से आने वाले इमरजेंसी वाहनों को ट्रैफिक जाम से बचाते हुए इस रोड से सीधे भवाली लाया जा सके ।

3. जिलाधिकारी ने रातीघाट में बनाए गए अस्थाई हेलीपैड का भी निरीक्षण किया और ग्रामीणों से वार्ता कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी । स्थानीय लोगों ने नदी से हो रहे भू कटाव पर सुरक्षा दीवार बनाए जाने के लिए प्रस्ताव दिए । रोड कटिंग से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन, सम्पर्क मार्ग आदि के पुनर्निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने विभाग को निर्देशित किया ।

4. इसके बाद जिलाधिकारी ने कैंची धाम पहुंचकर निर्माणाधीन पार्किंग, पैदल पुल, पाथवे, ध्यान केंद्र, सार्वजनिक शौचालय, मेडिकल हेल्प केंद्र आदि कार्यों का भी निरीक्षण किया । विभाग को तय समयसीमा के अंतर्गत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए । इस दौरान लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.