HomeUttarakhandराजनैतिक दलाें के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रैण्डोमाईजेशन की प्रक्रिया हुई सम्पन्न

राजनैतिक दलाें के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में रैण्डोमाईजेशन की प्रक्रिया हुई सम्पन्न

हल्द्वानी, खबर संसार। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को स्वतंत्र,निष्पक्ष, समयबद्ध  तथा पूर्ण  पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराये जाने हेतु  जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में सोमवार को अधिकारियों एंव विभिन्न राजनैतिक दलाें के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आंवटित ईवीएम एंव वीवीपैट की प्रथम रैण्डोमाईजेशन की प्रक्रिया प्राराम्भ की गई।

प्रथम चरण का रैण्डोमाईजेशन सम्पन्न हुआ

जिसमें विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा सहमति व्यक्त करने के उपरान्त 57-भीमताल विधानसभा के 153 मतदेय स्थलों के लिए 219 बैलेट यूनिट, 219 कन्ट्रोल यूनिट तथा 228 वीवीपैट, 58- नैनीताल विधानसभा के 164 मतदेय स्थलों के लिए  212 बैलेट यूनिट तथा 212 कन्ट्रोल यूनिट के साथ ही 249 वीवीपैट, 59- हल्द्वानी विधानसभा के 183 मतदेय स्थलों के लिए 210 बैलेट यूनिट, 210 कन्ट्रोल यूनिट के साथ ही 258 वीवीपैट, 60- कालाढूंगी विधानसभा के 218 मतदेय स्थलों के लिए 250 बैलेट यूनिट, 250 कन्ट्रोल यूनिट तथा 310 वीवीपैट के अलावा 61- रामनगर विधानसभा केे 148 मतदेय स्थलों के लिए 173 बैलेट यूनिट, 173 कन्ट्रोल यूनिट तथा 214 वीवीपैट का प्रथम चरण का रैण्डोमाईजेशन सम्पन्न हुआ।

इसे भी पढ़े−अब आ गया ओमीक्रोन का भाई बीए.2, जाने कितना है खतरनाक

1008 मतदेय स्थलों के लिए 228 बैलेट यूनिट आरक्षित रखें गये

इस प्रकार जनपद के 1008 मतदेय स्थलों के लिए 1236 बैलेट यूनिटों में से 228 बैलेट यूनिट आरक्षित रखें गये और 1236 कन्ट्रोल यूनिट के सापेक्ष  228 कन्ट्रोल यूनिट आरक्षित रखे गये है जबकि 1459 वीवीपैट के सापेक्ष 451 वीवीपैट आरक्षित श्रेणी में रखे गये है। ईवीएम/वीवीपैट प्रथम रैण्डोमाईजेशन के में जिलाधिकारी/जिला निर्वाच्न अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, नोडल अधिकारी एनके शर्मा इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी के हरीश चन्द्र सिनोली, समाजवादी पार्टी के शोयब अहमद, भाजपा के संजय दुम्का, काग्रेस के सतनाम सिंह, आम आदमी पार्टी के जितेन्द्र कुमार तथा उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के रवि बाल्मिकी  उपस्थित रहें।

पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.