खबर संसार, नई दिल्ली: … तो नई अफगान सरकार की कमान संभालेंगे अब्दुल गनी baradar, अफगानिस्तान में तालिबान जल्द ही नई सरकार के गठन का ऐलान करने जा रहा है। अफगान सरकार का नेतृत्व करने के लिए तालिबान का सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के नाम की जल्द ही घोषणा की जाएगी। इस बात की जानकारी इस्लामिक आतंकी समूह के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अब्दुल गनी baradar, जो दोहा में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय का प्रमुख है, उसके साथ तालिबान के दिवंगत सह-संस्थापक मुल्ला उमर का बेटा मुल्ला मोहम्मद याकूब और शेर मोहम्मद अब्बास स्टेनकजई सरकार में वरिष्ठ पदों पर शामिल होंगे।
ये भी पढे- सात सितम्बर तक 100% vaccination का लक्ष्य पुरा करें अफसर
अब्दुल गनी baradar से अभी भी दूर पंजशीर घाटी
तालिबान के एक अधिकारी ने बताया, सभी शीर्ष नेता काबुल पहुंच चुके हैं, अब्दुल गनी baradar के नेतृत्व में नई सरकार की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी। जहां बताया जा रहा है कि तालिबान का सर्वोच्च धार्मिक नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा इस्लाम के ढांचे के भीतर धार्मिक मामलों और शासन पर ध्यान केंद्रित करेगा। तालिबान अधिकांश हिस्सों पर अफगानिस्तान पर अपना नियंत्रण स्थापित कर चुका है। हालांकि राजधानी के उत्तर में पंजशीर घाटी में प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है, और अभी तक भी वह पंजीशीर घाटी पर अपना नियंत्रण स्थापित नहीं कर पाया है।
अब तक लगभग 240,000 अफगान मारे गए
मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर अहमद शाह मसूद के बेटे अहमद मसूद के नेतृत्व में क्षेत्रीय मिलिशिया के कई हजार लड़ाके और सरकार के सशस्त्र बलों के कुछ सैनिक बीहड़ घाटी में जमा हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय दाताओं और निवेशकों की नजर में सरकार की वैधता लड़खड़ाई अर्थव्यवस्था और एक संघर्ष की तबाही को देखते हुए महत्वपूर्ण होगी, जिसमें अनुमानित 240,000 अफगान मारे जा चुके हैं। कई लाखों डॉलर की विदेशी सहायता पर वर्षों से निर्भर अर्थव्यवस्था ढहने के करीब है। लाखों लोग अब भुखमरी का सामना कर सकते हैं।

