HomeHealthऋषभ पंत से मिलने देहरादून के अस्पताल में पहुंचे बालीवुड के ये...

ऋषभ पंत से मिलने देहरादून के अस्पताल में पहुंचे बालीवुड के ये दो अभिनेता

देहरादून, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा सड़क दुर्घटना में घायल हुए भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत से बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर ने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। ऋषभ पंत अभी ज्यादा बातचीत नहीं कर पा रहे हैं।

फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। पीठ पर बुरी तरह से जल जाने के कारण उन्हें आइसीयू में रखा गया है। पंत को दिल्ली में एयरलिफ्ट भी किया जा सकता है। ऐसे में अनिल कपूर और अनुपम खेर मैक्स अस्पताल पहुंचे और दोनों ने उन्हें देखा। जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाली ऋषभ पंत के लिए देश जल्द सही होने की दुआ मांग रहा है।

ऋषभ पंत से मिलने पहुंचे अनिल कपूर और अनुपम खेर

मैक्स अस्पताल से बाहर निकलने के बाद अनिल कपूर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पंत की स्थिति ठीक है। हम उनसे प्रशंसकों के रूप में मिले। आइए हम प्रार्थना करें कि वह जल्द ठीक हो जाएं और हम उन्हें फिर से खेलते हुए देखें।’’ अनिल कपूर के साथ पंत से मिलने अस्पताल पहुंचे अनुपम खेर ने कहा कि उन दोनों ने युवा क्रिकेटर को खूब हंसाया।

खेर ने कहा, ‘‘सब कुछ ठीक है। हम पंत, उनकी मां और रिश्तेदारों से मिले। वे सब ठीक हैं। हमने उन्हें खूब हंसाया।’’ हादसे में पंत के सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि पंत की हालत स्थिर है। पंत एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे और उनका यहां के इस अस्पताल में उपचारकिया जा रहा है।

बता दें की पंत शुक्रवार तड़के अपनी मर्सीडीज बेंज कार से देहरादून जा रहे थे, तभी दिल्ली-देहरादून मार्ग पर झपकी लगने के कारण उनकी कार सड़क पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसमें आग लग गई। पंत कार का शीशा तोड़कर बाहर निकले और अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.