Karwa Chauth: पंचांग के अनुसार साल 2021 का करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर दिन रविवार को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग यानी अपने पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत रखती है। करवा चौथ हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।
करवा चौथ व्रत इस लिए है विशिष्ट
इस बार करवा चौथ (Karwa Chauth) व्रत रविवार को पड़ रहा है। हिंदू धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। रविवार के दिन व्रत रखने से सूर्यदेव अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर विशेष कृपा बरसते है। चूंकि रविवार के दिन करवा चौथ का व्रत रखा जायेगा।
इससे व्रती को भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त होगी। धार्मिक मान्यता है कि सूर्य की कृपा से भक्त को दीर्घायु की प्रति होती है और वह आरोग्यता को प्राप्त करता है। करवा चौथ व्रत भी दीर्घायु के लिए रखा जाता है। ऐसे में रविवार के दिन करवा चौथ व्रत का महत्व बहुत अधिक बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़े-जानिए कब है karva chauth व्रत, क्या है चन्द्र अर्घ्य का समय
यही नहीं इस बार करवा चौथ व्रत (Karwa Chauth) की पूजा रोहिणी नक्षत्र में होगी। ऐसे में रविवार का दिन और रोहिणी नक्षत्र होने की वजह व्रती महिलाओं को सूर्यदेव का असीम आशीर्वाद प्राप्त होगा।



