खबर संसार, काशीपुर: काशीपुर की Ujila Saifi यूक्रेन के बंकर में बिता रहीं रात, बताई ऐसे कट रही जिंदगी , भारत के कई छात्र जो यूक्रेन में पढ़ने के लिए गये हुए हैं, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध की वजह से वहां इन सभी का बुरा हाल है। यूक्रेन के कुछ हिस्सों में इंटरनेट कनेक्टिविटी को काट दिया गया। जिसकी वजह से उनका अपने परिजनों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। उत्तराखंड के कई लोग यूक्रेन में फंसे हुए हैं, काशीपुर की Ujila Saifi भी शामिल हैं। मेडिकल की पढ़ाई करने गए उत्तराखंड के छात्रों के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
ये भी पढें- यूूक्रेन में फंसे परिजनों की सूचना इन नम्बरों पर दें : जिलाधिकारी
…जब Ujila Saifi ने की परिजनों से बात
यहां बता दें कि यूक्रेन में जहां पर संचार व्यवस्था दुरूस्त है वहां से उत्तराखंड के रहने वाले छात्र लगातार अपनी वीडियोज बनाकर भेजने के साथ परिजनों को वीडियो कॉल कर रहे हैं और अपनी हालातों की जानकारी दे रहे हैं। ऐसा ही वीडियो भेजा है काशीपुर की Ujila Saifi ने जो की बंकर में रात दिन बिता रही है। रात में बच्चे मेट्रो स्टेशन पर काटते हैं बच्चे बारी-बारी से रतजगा कर रात काट रहे हैं। रात भर हुए हैं हवाई हमलों और धमाकों की आवाज से बच्चे दहशत में हैं। हर तरफ अफरा-तफरी का माहौल है। अचानक हुए हमलों की वजह से खाने का सामान भी धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। न खाने को कुछ है औ न ही पानी तक पीने को मिल रहा है। हम लोग यहां पर बेहद खौफजदा जिंदगी जी रहे हैं। भारत सरकार हमारी और यहां पर रहे रहे भारतीय लोगों मदद करे और हमें यहां से जल्द से जल्द निकाले।
उत्तराखंड सरकार ने जारी 112 टोल फ्री नंबर
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड के छात्र और अन्य लोग जो यूक्रेन में फंसे हैं, उनके लिए हम लगातार विदेश मंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। इसके लिए हमने एक नोडल अधिकारी को नियुक्त कर टोल फ्री नंबर 112 भी जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड के लोगों की हर संभव मदद करेगी।


