लखनऊ, खबर संसार। यूपी से एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। एक संदिग्ध आतंकी की राजधानी से गिरफ्तारी हुई है। उसकी निशानदेही पर एक अन्य गिरफ्तारी हुई है। उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वाायड (UP ATS) की टीम ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
जानकारी के अनुसार लखनऊ के इंदिरा नगर में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को मिली थी। इसके बाद एटीएस को जांच में लगाया गया। वहां से एक संदिग्ध आतंकवादी के गिरफ्तारी की सूचना आ रही है। पूरा मामला पीएफआई रेड से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। देश भर में पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी चल रही है।
उत्तर प्रदेश से इस कार्रवाई में 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसमें से वाराणसी से दो संदिग्धों को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। यूपी एटीएस की ओर से खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान आतंकवादी को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। सर्च ऑपरेशन के दौरान भी संदिग्ध आतंकी की हरकत संदेहास्पद लगी थी।
इसके बाद सर्च में उसके पास से कई आपत्तिजनक चीजें भी बरामद की गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरी घटना बुधवार देर रात की है। पीएफआई टेरर फंडिंग के मामले को लेकर देश भर में पीएफआई के संदिग्धों के खिलाफ छापेमारी चल रही है।
इसी क्रम में लखनऊ के इंदिरा नगर से भी एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। देश भर में 10 से अधिक राज्यों में पीएफआई के ठिकानों पर छापा मारा जा रहा है। इस क्रम में यूपी में भी छापेमारी चल रही है। लखनऊ से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी से हड़कंप मच गया।
गाजीपुर थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में एक व्यक्ति के संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को मिली थी। खुफिया सूचना के आधार पर यूपी एटीएस की टीम ने छापा मारा। संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी कर ली गई। उसके पास से कई आपत्तिजनक सामान मिलने की भी सूचना आई है। हालांकि, यूपी पुलिस की ओर से अभी इस संबंध में कोई खुलासा नहीं किया गया है। संदिग्ध आतंकी से पूछताछ चल रही है।
यूपी के कई ठिकानों पर छापा
एनआईए और ईडी की ओर से यूपी समेत 11 राज्यों में पीएफआई फंडिंग के मामले में छापेमारी चल रही है। इस क्रम में प्रदेश में कई स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं। इस छापेमारी में अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। इसमें से दो संदिग्ध वाराणसी से हिरासत में लिए गए हैं। सभी से मामले में पूछताछ चल रही है।
इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए



