खबर संसार हल्द्वानी। के.वी कान्वेंट विद्यालय में उत्तराखंड सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |जिसमें विद्यालय के 4 हाउस रमन, टैगोर, अशोका, गांधी के बच्चों के बीच में क्विज प्रतियोगिता करवाई गए |
के.वी कान्वेंट में उत्तराखंड सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन
प्रतियोगिता को चार राउंड में विभाजित किया गया| प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय प्रबंधक भूपेंद्र बिष्ट द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया|धुंआधार स्पर्धा के चलते रमन हाउस ने प्रथम स्थान हासिल किया, द्वितीय स्थान गांधी तथा तृतीय स्थान टैगोर हाउस ने प्राप्त किया|इसी के साथ प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के बच्चों को मेडल से सम्मानित किया गया |


