HomeNationalराहुल गांधी का नेपाल के क्लब में पार्टी करते वीडियो वायरल, BJP...

राहुल गांधी का नेपाल के क्लब में पार्टी करते वीडियो वायरल, BJP ने शेयर कर कसा तंज

नई दिल्ली, खबर संसार। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पब में पार्टी करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो ट्वीट कर राहुल पर तंज कसा है। इस बीच, कांग्रेस ने सफाई देते हुए कहा कि राहुल एक दोस्त की शादी में हिस्सा लेने गए हैं और शादी समारोह में जाना अब तक अपराध तो नहीं है।

अमित मालवीय ने कसा तंज

बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल से राहुल गांधी का एक लड़की के साथ बात करते हुए वीडियो ट्वीट कर कहा, ‘जब मुंबई पर हमला हुआ था तब भी राहुल एक नाइटक्लब में थे। जब उनकी पार्टी में घमासान छिड़ा है, तब भी वह वहीं हैं। उनमें निरंतरता है।’

इसे भी पढ़े़े-गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, PM के नाम से पहली पूजा, अभी डेली लिमिट नहीं!

कांग्रेस ने दी सफाई, पीएम मोदी पर निशाना

राहुल गांधी के वायरल वीडियो पर कांग्रेस की सफाई आई है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया है कि राहुल गांधी मित्र देश नेपाल में एक निजी शादी समारोह में हिस्सा लेने गए हैं। सुरजेवाला ने तंज भरे अंदाज में कहा कि राहुल पीएम मोदी की तरह बिन बुलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के यहां केक काटने नहीं गए हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि निजी शादी समारोह में जाना अब तक तो अपराध घोषित नहीं हुआ है।

पार्टी, प्लेजर ट्रिप अब देश के लिए नई बात नहीं- रिजिजू

राहुल के इस वायरल वीडियो पर बीजेपी ने राहुल पर हल्ला बोल दिया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि लगातार पार्टी, छुट्टियां, प्लेजर ट्रिप, प्राइवेट फॉरेन विजिट आदि अब देश के लिए कोई नई बात नहीं है।

शाहजाद पूनावाला ने घेरा

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राजस्थान जल रहा है लेकिन राहुल गांधी पार्टी कर रहे हैं। राहुल पार्ट टाइम राजेनता नहीं है बल्कि पार्टी टाइम राजनेता हैं। ये पहली बार नहीं है। याद कीजिए उनका 26/11 के समय पार्टी मोड।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.