HomeEntertainment...जब शाहरुख खान ने कहा था कि मेरा बेटा bad boy बने

…जब शाहरुख खान ने कहा था कि मेरा बेटा bad boy बने

खबर संसार मुंबई: …जब शाहरुख खान ने कहा था कि मेरा बेटा bad boy बने, NCB ने ड्रग्स मामले में कार्रवाई करते हुए आर्यन खान को आज रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आर्यन खान जो कि बालीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे हैं। (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) NCB  ने मुंबई में बीते शनिवार को वाटर शिप पर ड्रग्स पार्टी चल रही थी।

वहीं पर कुछ लोगों की धरपकड़ की थी। इसमें आर्यन खान सहित करीब आठ लोगों का हिरासत में ले लिया था। इनमें तीन लड़कियां भी शामिल हैं। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर NCB द्वारा की गई छापेमारी में हशीश, एमडी, कोकीन की भारी मात्रा पाई गई है। तो शाहरूख खान द्वारा कही गई bad boy वाली बात सच साबित हुई।

ये भी पढें- नहाते हैं hot water से तो हो जाएं सावधान

उद्योगपति की लड़की भी शामिल

मिली जानकारी के अनुसार जब एनसीबी ने पूछताछ की तो आर्यन खान ने बताया कि उसे एक गेस्ट की रूप में बुलाया गया था। मुझे नहीं पता था कि पार्टी में क्या होने जा रहा है। सभी को मुंबई के जेजे अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसमें दिल्ली के एक बड़े उद्योगपति की लड़की भी शामिल है।

ड्रग्स और सेक्स मजा ले बेटा: शाहरुख खान

बता दें कि बालीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान पर क्रूज ड्रग्स केस में शामिल होने का आरोप है। एक बार सिमी ग्रेवाल के शो में उन्होनें मजाक में कहा था कि उनका बेटा ड्रग्स और सेक्स का खूब एक्सपीरियंस होना चाहिए। मामला 1997 का है। जब वह पत्नी गौरी खान के साथ सिमी ग्रेवाल के शो में गए थे।

मेरा बेटा bad boy बने

उस समय शाहरुख खान ने मजाक में कहा था कि उनके बेटे को वो सब वह सब कुछ करना चाहिए तो वह अपनी जवानी में नहीं कर सके। शाहरुख ने कहा था, ‘मैं चाहता हूं कि मेरा बेटा लड़कियों को डेट करे, सेक्स और ड्रग्स आदि के खूब मजे ले। और वह एक बैड बॉय बने और अगर वह गुड बॉय जैसा दिखाई देने लगा, तो मैं उसे घर से निकाल दूंगा।’ शाहरुख खान की मजाक में कही हुई बात सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.