खबर संसार नई दिल्ली: 01 October से बदल जाएगा आपका वेतन और बैक के नियम, बैंकों के नियम के साथ आपके हाथ आने वाले वेतन में भी बदलाव होने जा रहा है। क्योंकि आपका जो वेतन बैंक में पहुंचता है, वह अब कम पहुंचेगा। इसके अलावा आपके जो पैसे बैंकों में पड़ें हैं उसमें भी बदलाव होने जा रहा है। इस पर आपको विशेष ध्यान देने की जरूरत है। कि आपकी आमदनी पर क्या असर पड़ेगा। तो आइए जानते हैं 01 October से नियमों में क्या बदलाव होने जा रहे हैं।
ये भी पढें-कांग्रेस ने पंजाब में उठते बगावत के शोलो को ठंडा कर दिया !
01 October से हाथ में आने वाला वेतन हो सकता है कम
वेतन 2019 एक्ट के तहत नये नियम 01 October सेें हर जगह लागू कर दिये जाएंगे। कई प्राइवेट कंपनियां इसे लागू भी कर चुकी हैं। नये नियम में आपका वेतन का हिस्सा अब 50 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकता। अब आपकी सैलरी में बेसिक सैलरी का पार्ट 50 प्रतिशत होना आवश्यक है। बता दें कि आपकी सैलरी कई हिस्सों में बंटी रहती है, जिसमें एक भत्ता का पार्ट भी होता है। इससे आपके खाते में आने वाला वेतन कम हो जाएगा। लेकिन इसमें एक फायदा ये भी है कि आपके फंड में पैसे ज्यादा जमा होंगे। जिससे आने वाले समय में आपको बचत दिखाई देगी।
बैंकों में नो ऑटो डेबिट
RBI की नई गाइडलाइंस के अनुसार, ग्राहकों को अपने ऑटोमैटिक ट्रांजेक्शन के लिए पहले स्वीकृति देनी होगी. जैसे अगर आपके खाते से कोई ईएमआई, मोबाइल बिल पेमेंट, इलेक्ट्रिसिटी बिल, एसआईपी पेमेंट या ओटीटी पेमेंट जाता है तो पहले आपको उन पेमेंट को अप्रूव करना होगा. इसके बाद ही ट्रांजेक्शन अपडेट हो पाएगा, इसके लिए आपको हर जगह अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट करना होगा। बता दें कि यह प्रोसेस ओटीपी के माध्यम से पूरा किया जाएगा. आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंकों को कोई भी ऑटो पेमेंट से पहले ग्राहकों को एक नोटिफिकेशन देना होगा और जब ग्राहकों उसे अप्रूव कर देंगे तो उसके बाद ही बैंक अकाउंट से पैसे काट पाएगा।
