खबर संसार नई दिल्ली: fruits का करें खूब सेवन, मगर जरा संभलकर… फलो का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। इसमें कई विटामिन्स पाये जाते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखते है और शरीर फिट रहता है। बीमारियों को भी दूर रखता है। नियमित रूप से fruits का सेवन करना हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन क्या आप जानते हैं अगर फलों का सेवन सही तरीके से न किया जाए तो यह लाभ की जगह हमें नुकसान पहुंचाता है।
जी हां, जिस तरह से भोजन करने का सही समय होता है, उसी तरह फल खाने का भी वक्त होता है। तो जानते हैं कि हमें किस समय फलों का सेवन करना चाहिए- सूर्यास्त के बाद fruits का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे पाचन क्रिया और नींद पर असर पड़ता है। इससे ब्लड शुगर का स्तर भी बढ़ जाता है। नींद भी नहीं आती है। सूर्यास्त के बाद फल खाने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, जो कार्ब्स को आसानी से पचा नही पाता। इसलिए शाम के बाद फलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
ये भी पढें- Pawan Kanyal के परिजनों का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कोतवाली में हंगामा
fruits का सेवन किस समय करना चाहिए
फलों का सेवन खाली पेट सुबह के समय करना चाहिए। जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। फूड एक्सपर्ट के अनुसार भोजन के साथ भी फलों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद है। भोजन करने के बाद भी fruits का सेवन किया जा सकता है। इसमें संतरा सबसे अधिक फायदेमंद बताया गया है। जो हमारी पाचन क्रिया को दुरूस्त रखता है। जिससे हाजमा भी अच्छा रहता है।
फलों को मिक्स कर खाने से बचें
फलों को मिक्स कर नहीं खाना चाहिए। अक्सर लोग पोहा और उपमा में भी प्रयोग करते हैं। ऐसे में डेयरी उत्पाद या किसी अन्य चीजों के साथ मिक्स करके खाना शरीर में विषाक्त पदार्थ का निर्माण भी हो सकता है। इसलिए फल और सब्जियों को अलग अलग करके ही खाएं। जिससे किसी प्रकार के एलर्जी या खुजली जैसी बीमारी की चपेट में आने से बच सकें।


