भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर बैकलेस पोज में फोटोज शेयर की हैं।
इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने 4 किलो वजन घटाया है। हसीन जहां की इस तस्वीर को कुछ फैंस ने तो काफी पसंद किया लेकिन कुछ ने उन्हें ही फिगर मेंटेन करने की सलाह दे डाली। इसके अलावा एक यूजर ने तो हसीन से ये तक कह दिया कि इसी वजह से रिश्ते टूट जाते हैं।
विवाद के चलते अलग रहे है दोनों
मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) से विवाद के चलते हसीन जहां काफी वक्त से अपनी बेटी के साथ अलग रह रही हैं। इन दोनों के बीच विवाद काफी वक्त से चल रहा है। बता दें कि दोनों के बीच अभी तक तलाक नहीं हुआ है। कहा जा रहा था कि साल 2002 में हसीन को एक दुकानदार से प्यार हो गया था, जिसका नाम शेख सैफूद्दीन था।
उस वक्त हसीन 10वीं क्लॉस में पढ़ती थीं। हसीन जहां ने परिवार के खिलाफ जाकर उसी साल सैफूद्दीन से शादी कर ली, मगर ये शादी ज्यादा वक्त नहीं चल सकी। हसीन और सैफूद्दीन का साल 2010 में तलाक हो गया। हसीन और सैफूद्दीन के 2 बच्चें भी हैं, जो अपने पिता के पास रहते हैं।
इसे भी पढ़े-जाने क्यों, दुल्हन ने Jayamala के स्टेज पर दूल्हें को देखते ही शादी से किया इंकार
बता दें कि 2018 में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) पर उनकी पत्नी हसीन जहां के लगाए गए मारपीट, रेप, हत्या की कोशिश और घरेलू हिंसा जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था। हसीन जहां ने शमी और उनके भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाया था।
Mohammed Shami के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न) और धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था, जबकि उनके भाई हासिद अहमद पर धारा 354 (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज करवाया गया था।



