भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तराखंड चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा आज कर दी। इसके लिए 59 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। ब्राह्मण 15 और बनिया से तीन उम्मीवार बनाए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव लड़ेंगे।
11 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम को लेकर अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। माना जा रहा है कि पार्टी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर प्रदेश में राजनीतिक तापमान को बढ़ाने की कोशिश में है।
इसे भी पढ़े−गोरखपुर की सदर सीट पर योगी के खिलाफ चुनावी मैदान में चंद्रशेखर रावण
मदन कौशिक हरिद्वार से लड़ेंगे चुनाव
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और धामी सरकार में मंत्री मदन कौशिक को हरिद्वार से चुनावी मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा पार्टी ने यमुनोत्री से केदार सिंह रावत, बद्रीनाथ से महेंद्र भट्ट, थराली से गोपालनाथ टामटा, रूद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी, घनशाली से शक्तिलाल शाह और नरेंद्रनगर से सुबोध उनियाल को टिकट दिया गया है।
मसूरी से गणेश जोशी को टिकट दिया गया है। जोशी पूर्व सैनिक रहे हैं। स्वामी एतिश्वरानंद को भी टिकट दे दिया गया है। डॉ. धन सिंह रावत को भी टिकट दिया गया है। चौबट्टाखाल से सतपाल महाराज को टिकट दिया गया है। नैनीताल से सरिता आर्य को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
कई सीटों पर फंसा है पेंच
भाजपा सूत्रों के मुताबिक करीब एक दर्जन सीटों पर अभी तक उम्मीदवारों को लेकर पेंच फंसा है। पार्टी वहां पर अपने उम्मीदवार को लेकर मंथन कर रही है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में भी इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल नहीं होने की बात कही जा रही है।
ऐसे में माना जा रहा है कि इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम अगली सूची में जारी किए जाएंगे। प्रदेश की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने इस बार 60 पार का नारा दिया है। इसको देखते हुए हर सीट पर अलग-अलग उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई। अमित शाह और अध्यक्ष जेपी नड्डा की समीक्षा के बाद भी नाम सामने नहीं आया है।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
- पुरोल- दुर्गेश
- यमुनोत्री- केदार सिंह रावत
- गंगोत्री – सुरेश चौहान
- बदरीनाथ-महेंद्र भट्ट
- थराली-भोपाल राम
- कर्णप्रयाग- अनिल नौटियाल
- रुद्रप्रयाग-भरत सिंह चौधरी
- घनसयाली-भारती लाल शाह
- देवप्रयाग-विनोद कंडारी
- नरेंद्रनगर- सुबोध उनियाल
- प्रतापनगर-विजय सिंह पंवार
- धनोल्टी-प्रीतम सिंह पंवार
- चरकाता- राम शरण नौटियाल
- विकासनगर-मुन्ना सिंह चौहान
- सहसपुर-सहदेव सिंह पुंडीर
- धर्मपरु- विरोद चमोली
- रायपुर- उमेश शर्मा
- राजपुर रोड-खजान दास
- देहरादून कैंट- सविता कपूर
- मसूरी- गणेश जोशी
- ऋषिकेश-प्रेमचंद अग्रवाल
- बीएचईएल- आदेश
- रुड़की प्रदीप बत्रा
- खानपुर-देवरानी
- मंगलौर- दिनेश पंवार
- लक्सर- संजय
- हरिद्वार ग्रामीण- स्वामी यतीश्वरानंद
- यमकेशवर- रेनू
- पौडी- राजकुमार
- श्रीनगर – धन सिंह रावत
- चौबटाखाल-सतपाल
- लैंसडाउन- दिलीप सिंह रावत
- धारचूला-धन सिंह धामी
- डीडीहाट-बिशन सिंह चुफाल
- पिथौरागढ-चंद्रा पंत
- गंगोलीहाट-फकीर राम टम्टा
- कपकोट-सुरेश
- बागेश्वर-चंदन राम
- द्वाराहाट- अनिल शाही
- सल्ट- महेश जीना
- सोमेश्वर-रेखा आर्य
- अल्मोड-कैलाश शर्मा
- लोहाघाट- पूरन सिंह
- चंपावत-कैलाश
- भीमताल-राम सिंह कैड़ा
- नैनीताल-सरिता आर्य
- कालाढूंगी-बीएस भगता
- गदरपुर-अरविंद पांडे
- किच्छा-राजेश शुकला
- नानकमत्ता-प्रेत सिंह राणा
- सितारगंज-सौरभ बहुगुणा



