HomeAdministrativeचप्पे चप्पे पुलिस पहरा, देखकर निकले घर से

चप्पे चप्पे पुलिस पहरा, देखकर निकले घर से

खबर संसार हल्द्वानी.चप्पे चप्पे पुलिस पहरा, देखकर निकले घर से.जी हा आज कुमाऊँ सहित पूरे प्रदेश के 119 कॉलेज मे इलेक्शन है लिहाजा ट्रैफिक प्लान अलग से लागू है. हल्द्वानी मे भी एस पी ट्रैफिक जगदीश चंद्रा ने प्लान देर साय तक लागू किया है धारा 144 भी लगाई गई है. पत्रकार भी स्पेशल पास से ही एंट्री पा सकेंगे. मोबाइल कैमरा अंदर ले जाना मना है आज यानि 7 नवंबर को ट्रैफिक सिस्टम MBPG इलेक्शन के मद्देनजर निम्न है

चप्पे चप्पे पुलिस पहरा, देखकर निकले घर से.

★ तिकोनिया से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त वाहन तिकोनिया / भोटियापडाव चौकी के सामने से डायवर्ट होकर रोड़ के दाहिने भाग से होकर जायेंगे व काठगोदाम की ओर से आने वाले समस्त छोटे वाहन सीधे अपनी लाइन में चलते रहेंगे (काठगोदाम से तिकोनिया की ओर आने वाले वाहन व तिकोनिया से काठगोदाम को जाने वाले वाहन तिकोनिया से महारानी होटल तक एक ही रोड में चलेंगे) व तिकोनिया से काठगोदाम को जाने वाले वाले कुछ वाहन तिकोनिया से कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा से पानी की टंकी / दोनहरिया होते हुए जायेंगे।

★नैनीताल, भीमताल रोड की ओर से आने वाली समस्त बसें नारीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट होकर गौलापार गौलापुल से ताज चौराहा से रोडवेज बस स्टेशन से होकर जायेंगी।

★नैनीताल व भीमताल की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज / निजी बसें, केमू स्टेशन से होते हुए ताज चौराहा से गौलापार बाईपास से नारीमन तिराहा काठगोदाम होते हुए जायेंगी।

★समस्त भारी वाहन छात्रसंघ चुनाव व मतगणना के दौरान प्रतिबन्धित क्षेत्र नैनीताल रोड में प्रवेश नहीं करेंगे। छात्र संघ चुनाव व मतगणना समाप्ति से पूर्व समस्त भारी वाहन बाईपास मार्गो का प्रयोग करेंगे।

★महिला डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के दौरान कालाढूंगी रोड की ओर से जाने वाले समस्त छोटे चौपहिया व दोपहिया वाहन कलावती तिराहा (नबावी रोड) से भट्ट कॉलोनी (मुखानी पनचक्की रोड) होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

★दो नहरिया तिराहा की ओर से आने वाले समस्त दुपहिया / चौपहिया वाहन पानी की टंकी से होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे।

*पार्किंग व्यवस्था-*

★ छात्र संघ चुनाव व मतगणना ड्यूटी में सम्मिलित होने वाले समस्त अधिकारी / कर्मचारीगणों के सरकारी वाहन व निजी वाहन एम0बी0 इण्टर कॉलेज के सामने एजूकेशनल ट्रस्ट ग्राउण्ड में पार्क किये जायेंगे।

★ महिला डिग्री कॉलेज छात्र संघ चुनाव व मतगणना ड्यूटी में सम्मिलित होने वाले समस्त अधिकारी / कर्मचारीगणों के सरकारी वाहन व निजी वाहन महिला डिग्री कॉलेज के बाई ओर रोड के किनारे पार्क किये जायेंगे।

*जीरो जोन / बैरियर ड्यूटी*

★ डिग्री कॉलेज के सामने का क्षेत्र (मुख्य मार्ग के वायी ओर का भाग) डिग्री कॉलेज तिराहा (पेट्रोल पम्प) से महारानी होटल तिराहा नैनीताल रोड तक, डिग्री कॉलेज तिराहा से कुल्यालपुरा चौराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट से महारानी होटल, नैनीताल रोड तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेंगा।

★कलावती तिराहा नवाबी रोड से कुल्यालपुरा चौराहा तक समस्त छोटे चौपहिया व दुपहिया वाहनों हेतु जीरो जोन रहेगा। केवल चुनाव से सम्बन्धित अधिकारी / कर्मचारी के वाहन जा सकेंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.