खबर संसार हल्द्वानी.वसुधैव कुटुंबकम् की झलक बीयर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऐनुअल फंक्शन संकल्पना मे देखने को मिली.जी हा बीयर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘संकल्पना’ का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, स्कूल की संस्थापिका निरूपमा भट्ट तलवार, चेयरपर्सन तिलकराज तलवार, प्रेसिडेंट निरूपेंद्र भट्ट तलवार और प्रधानाचार्या मीना सती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. ऐनुअल फंक्शन की शुरुआत ‘असतो मां सद्गमय और स्वागतम् शुभ वंदनम्’ जैसे मधुर गीत में सरस्वती वंदना के भावपूर्ण प्रदर्शन के साथ हुई.
वसुधैव कुटुंबकम् की झलक बीयर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऐनुअल फंक्शन संकल्पना मे देखने को मिली
इस मौके पर बच्चों ने भरतनाट्यम और शास्त्रत्रिये नृत्य का मनमोहक फ्यूजन प्रस्तुत किया। स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। रैंप वॉक, लैट्स लर्न और जम्बा हांस के माध्यम से बच्चों ने शिक्षा और स्वास्थ्य का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण और सम्राट पृथ्वीराज चौहान पर आधारित नाटकों ने दर्शकों को प्रेरित किया। नंदा देवी राजजात यात्रा और सिंड्रेला की कहानी भी भव्य अंदाज में प्रस्तुत की गई। वरिष्ठ छात्रों ने इंस्ट्रुमेंटल फ्यूजन और वसुधैव कुटुंबकम् जैसे कार्यक्रमों से समां बांधा. कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। आयोजन की सफलता में सीनियर और जूनियर स्वयं सेवकों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सीनियर को-ऑर्डिनेटर निशि वर्मा ने किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। प्रधानाचार्य मीना सती ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियां साझा कीं। इस मौके पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्वर्ण स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। अंत में आयोजन की सफलता पर उप प्रधानाचार्य एचएस बब्बर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और छात्रों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, कैलाश भगत, ललित जोशी, मुकेश बेलवाल आदि रहे.
स्कूल के वार्षिकोत्सव में भरत नाट्यम की धूम
स्कूल के वार्षिकोत्सव का दीप जलाकर शुभारंभ करते मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट, स्कूल की संस्थापिका निरूपमा भट्ट तलवार, चेयरपर्सन तिलकराज तलवार, प्रेसिडेंट निरूपेंद्र भट्ट तलवार और प्रधानाचार्य मीना सती मौजूद रही इस अवसर पर स्कूल चेयरपर्सन तिलकराज ने खबर संसार से कहा कि बीयर शिवा स्कूल परिवार दिव्यांग बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है। संस्थापक की ओर से शुरू की गई दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की यह परंपरा आगे भी जारी रहेगी। ऐसे बच्चों को शिक्षा देकर प्रबंधन गर्व महसूस करता है। स्कूल गरीब छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में भी हमेशा मददगार रहता है. तथा मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट ने कहा कि स्कूल के बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। स्कूल प्रबंधन बच्चों को जीवन में ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा के उद्देश्य से शिक्षा प्रदान कर रहा है। अभिभावकों से अपील है कि वह बच्चों को नशे से दूर रखें और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपें.स्कूल प्रधानाचार्य मीना सती ने कहा बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य करता है। विद्यालय से पढ़े कई छात्र-छात्राएं अब तक भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, पीसीएस, इंजीनियरिंग, आईटी एवं चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं.


