रुद्रपुर, खबर संसार। गौशाला निर्माण की आपत्तियों का निराकरण कर डीपीआर पुन: शासन को भेजा जी, हां गौशालाओं के निर्माण को लेकर जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने शुक्रवार को एपीजे सभागार में बैठक ली । जिलाधिकारी ने बताया कि पांच गौशालाओं के निर्माण हेतु भूमि चिंहित कर डीपीआर बनाकर शासन को प्रेषित की गई थी जिसमें आपत्ति लगकर वापस आई है लगी आपत्तियों का निराकरण कर पांचो डीपीआर शासन को स्वीकृति हेतु पुनः प्रेषित कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि दीया गौशाला खटीमा जो लगभग 5-6 साल पहले बनाई गई थी वह निचली भूमि पर है उसमें कभी-कभी पानी भर जाता है। गौशाला शेड तो ऊंचाई पर है मगर जहां गायें विचरण करती है वह निचली भूमि है जिसमें पानी भरने से कीचड़ हो जाता है।
आज शुक्रवार को बैठक में स्थानीय स्तर पर निर्णय लिया गया कि जब तक शासन स्तर से स्वीकृत होकर डीपीआर धनराशि प्राप्त होती है तब तक गौशाला के निचली भूमि जहां पर गायें विचरण करती हैं व बैठ जाती हैं वहां पर पक्का प्लेटफार्म बनाया जाएगा इस हेतु जिला पंचायत को निर्देश दिए गए हैं वहां कल से कार्य प्रारंभ भी हो जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को 20 लाख रुपए भी तत्काल जारी किए गए
इस हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को 20 लाख रुपए भी तत्काल जारी किए गए ताकि पशु जब खुले में विचरण करें तो कीचड़ में ना बैठे लगभग 400 वर्ग मीटर के तीन प्लेटफार्म बनाए जाएंगे यह व्यवस्थाएं तत्काल रूप से की जा रही है साथ ही गौशाला निर्माण हेतु टेंडरिंग प्रोसेस भी शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि वहां शेड का निर्माण शीघ्र हो जाए ।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार , उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट , गौरव पांडे , मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वी सी पांडे , उपनगर आयुक्त शिप्रा जोशी आदि उपस्थित थे ।
अपने पशुओं को को खुला छोड़ा तो, आप पर होंगी कार्यवाही बोली डीएम वंदना
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें
