HomeUttarakhandउत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को एक और उपलब्धि, मिला युवा वैज्ञानिक सम्मान

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय को एक और उपलब्धि, मिला युवा वैज्ञानिक सम्मान

हल्द्वानी, खबर संसार। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तराखंड सरकार की ओर से आयोजित युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2022-23 में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की भौतिकी की शोध छात्रा को सर्वोत्तम शोध कार्य हेतु युवा वैज्ञानिक सम्मान प्रदान किया गया।

देहरादून में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने छात्रा को उत्कृष्ट शोध कार्य हेतु यह पुरस्कार प्रदान किया। श्रद्धा लखेड़ा वर्तमान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में डॉ कमल देवलाल तथा डॉ मीनाक्षी राणा के निर्देशन में भौतिक विज्ञान विषय में पीएचडी कर रही है।

श्रद्धा लखेड़ा को इससे पूर्व भी उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के द्वारा आयोजित साइंस कांग्रेस में भी युवा वैज्ञानिक पुरस्कार प्रदान किया जा चुका है । श्रद्धा लखेड़ा द्वारा अंतरराष्ट्रीय उच्च स्तरीय शोध पत्रों में 10 शोध पत्र प्रकाशित किए जा चुके।

श्रद्धा कर रहीं है ये शोध

इनके द्वारा uttrakhand में पाए जाने वाली वनस्पतियों में पाए जाने वाले विभिन्न फाइटोकेमिकल्स की दवाओं के रूप में उपयोगिता तथा इनकी नॉनलीनियर ऑप्टिकल प्रॉपर्टीज पर शोध कार्य किया जा रहा है। छात्र द्वारा पिपलि जिसका वैज्ञानिक नाम पाइपर लोंगम हैं, के पौधों के द्वारा कोरोना महामारी के इलाज पर भी शोध पत्र प्रकाशित किया जा चुका है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए विश्वविद्यालय (university) के कुलपति प्रोफेसर ओपीएस नेगी ने छात्रा को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है तथा आशा व्यक्त की है किस प्रकार का शोध कार्य विश्वविद्यालय में आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि विश्वविद्यालय में शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे है।

research (शोध) के क्षेत्र में विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट संस्थान बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा। विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक, प्रोफेसर पीडी पंत, कुलसचिव प्रो रश्मि पंत तथा भौतिकी के विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक डॉ कमल देवलाल ने भी श्रद्धा खेड़ा को बधाई दी।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.