जी, हां जिस हथियार की झलक दुनिया ने पिछले साल देंखी थी उस लेजर हथियार को Israel ने आखिरकार मैदान में उतार ही दिया है। ऐसा हम नहीं ऐसा मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है।
बता दें की इससे पहले इजरायल पर फास्फोरस बम इतेमाल करने का भी आरोप लग चुका है। इस खतरनाक हथियार नाम आरयरन बीम है। इजरायल क आयरन बीम 250 रूपये में दुश्मों के हथियारों को नष्ट कर सकता है। दरअसल आरयरन बीम दुश्मनों की तरफ से आने वाली किसी भी राकेट, मोर्टार, डोन और मिसाइल को ढेर सकता है।
आयरन बीम टारगेट को नष्ट करने के लिए लेजर का प्रयोग करता है। जो की टारगेट को जलाकर राख कर देती है। आयरन बीम इतनी खतरनाक है की यह पलक झपकते ही अपने टारगेट को नष्ट कर देती है।
आयरन बीम वही काम करता है जो आयरन डोम करता है
iron beam लगभग वही काम करता है जो आयरन डोम करता है। लेकिन इसे चलाने का खर्च काफी कम होता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि हमसा जो रॉकेट इजरायल पर दागता है वो काफी कम खर्च में तैयार होता है। तभी तो हमास एक के बाद एक पांच हजार रॉकेट इजरायल पर दाग देता है। लेकिन हमास के इन रॉकेट को नष्ट करने के लिए इजरायल के करोड़ो रुपए खर्च हो जाते हैं।
इजरायल अभी जिस आयरन डोम का इस्तेमाल कर रहा है। उसकी एक मिसाइल की कीमत 60 हजार डॉलर यानी पचास लाख रुपए है। हमास के हजारों रॉकेट को रोकने के लिए इजरायल को कई मिसाइलें दागनी पड़ती हैं। इसी परेशानी से बचने के लिए Israel ने 20 सालों की मेहनत के बाद आयरन बीम बनाया था।
अब इजरायल इसी आयरन बीम का इस्तेमाल करने को तैयार है। ये एक डायरेक्टेड एनर्जी वेपन एयर डिफेंस सिस्टम है। इसके बारे में इजरायल ने सबसे पहले 2014 में सिंगापुर एयरशो में जानकारी दी थी। इसकी अधिकतम क्षमता 7 किलोमीटर है। लेकिन खासियत ये है कि इसकी स्पीड और सटीकता बेहद अधिक है। ये ड्रोन और यूएवी को भी पहचान कर उनपर हमला कर सकता है। आयरन बीम इजरायल की इंडीग्रेटेड मिसाइल डिफेंस सिस्टम का छठा हथियार या तकनीक है।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



