HomeUttarakhandगल्ला मण्डी गेट से इन्दिरा चौक तक चला अतिक्रमण पर प्रशासन का...

गल्ला मण्डी गेट से इन्दिरा चौक तक चला अतिक्रमण पर प्रशासन का जेसीबी

रूद्रपुर, खबर संसार। जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी/मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा के नेर्तत्व में आज दुसरे दिन काशीपुर रोड गल्ला मण्डी गेट से इन्दिरा चैक तक नगर निगम, राजस्व विभाग, पुलिस बल एवं एनएच द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अतिक्रमण (encroachment) हटाने एवं चालान की कार्यवाही की गयी।

जारी रहेगा अतिक्रमण हटाने का यह अभियान – मुख्य विकास अधिकारी

इस दौरान जेसीबी से एनएच की जद मे ठेले, फड़, खोखे, होर्डिंग, बैनर आदि को हटाते हुए अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसी के साथ राजस्व विभाग, नगर निगम व पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा चालान कटाने की कार्यवाही भी की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होने कहा कि शहर के अन्य ऐसे सभी स्थानों पर जहां सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है उन स्थानों को अतिक्रमण (encroachment) से मुक्त कराने हेतु प्रशासन द्वारा निरन्तर अभियान चलाया जायेगा।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रत्युष सिंह, सीओ आशीष भारद्वाज, तहसीलदार नीतू डागर, एसएनए राजू नबियाल के साथ भारी मात्रा में पुलिस बल, नगर निगम की टीम आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.