HomeNationalgirlfriend से मिलने के लिए इलेक्ट्रीशियन प्रेमी काट देता था पूरे इलाके...

girlfriend से मिलने के लिए इलेक्ट्रीशियन प्रेमी काट देता था पूरे इलाके की बिजली

बिहार, खबर संसार। लोग अपनी प्रेमिका (girlfriend) से मिलने के लिए क्या-क्या करते है। ऐसा ही एक अजीब मामला बिहार के पूर्णिया से सामने आया है जहां एक बिजली मिस्त्री पूरे इलाके की रात में बिजली काट देता था।

कृत्यानंद नगर थाना के गणेशपुर पंचायत के आदिवासी इलाके में तैनात इलेक्ट्रीशियन का एक स्थानीय महिला (girlfriend) से चक्कर चल रहा था और वह उससे मिलने के लिए पूरे इलाके की बिजली गुल कर देता।

जानकारी के मुताबिक, इलेक्ट्रीशियन का पिछले 5 सालों से आदिवासी लड़की (girlfriend) से अवैध संबंध था। वह रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने जाता तो 3 घंटे के लिए गांव की बिजली काट देता था। इस दौरान दोनों संबंध बनाते और अपने-अपने घर लौट जाते। हालांकि बिजली कटने से गांव वाले बहुत परेशान थे।

आदिवासी लड़की से अवैध संबंध था

लेकिन जब पानी सिर के ऊपर चला गया तो गांव वालों ने बिजली मिस्त्री को सबक सिखाने का निर्णय किया। लेकिन किसी को भी यह नहीं पता था कि आरोपी इलेक्ट्रिशियन का गांव की आदिवासी लड़की से अवैध संबंध है।

गांव वाले तो बार-बार बिजली कटने की समस्या का समाधान चाहते थे। इसी वजह से एक दिन जब गांव की बिजली कटी तो ग्रामीण इलेक्ट्रीशियन की तलाश में जुट गए। थोड़ी देर खोजबीन के बाद गांव वालों ने इलेक्ट्रीशियन को गांव के बाहर लड़की (girlfriend) के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा।

इसे भी पढ़े-पति ने खुद ही दी पत्नी को दूसरे मर्द से affair चलाने की मंजूरी, फिर हुआ ये

जिसके बाद गुस्साए लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई की और फिर उनके बाल मुड़वा दिए और जूते-चप्पल की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया। ग्रामीणों ने फिर दोनों की शादी करवा दी और उन्हें घर भेज दिया। इस संबंध में किसी भी पक्ष से पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.