HomeInternationalचीन ने LAC पर फिर बढ़ाया तनाव

चीन ने LAC पर फिर बढ़ाया तनाव

नई दिल्ली, खबर संसार: जैसे-जैसे करोना भारत में अपने दोबारा पांव पसार रहा है। इस बीच एक बार फिर से चीन ने (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) LAC पर नई चाल चल दी है। चीन एक फिर से LAC  पर तनाव बढ़ दिया है।

LAC पर चीन ने अब हाॅट स्प्रिंग और गोगरा पोस्ट से पीछे हटने स मना कर दिया है। चीन का कहना है कि भारत को अब इतने में ही संतोष करना चाहिए। चीन अपनी ताकत दिखाने के लिए सभी हथकंडे अपनाना चाहता है।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी लद्दाख में चीन और भारत के बीच (लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) LAC को जारी तनाव को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है। धोखेबाज चीन एक बार फिर अपने वादे से पलट गया है, जिससे पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तनाव और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें-  Lalu Yadav को दुमका कोषागार मामले में रांची हाईकोर्ट से मिली जमानत

अब तक भारत और चीन में तनाव सुलझाने के लिए दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों की 11 दौर की बातचीत हो चुकी है। जाकनकारी के अनुसार, दोनों देशों के बीच कमांडर स्तरीय बातचीत के बाद चीन ने हॉट स्प्रिंग और गोगरा पोस्ट से अपने सैनिक पीछे हटाने से मना कर दिया है। देपसांग प्लेन समेत कई इलाकों में सैनिकों की तेनाती दोनों देशों के बीच तनाव की वजह बनी हुई है।

चीन पर भारत की चैकस नजर

उल्लेखनीय है कि पैंगॉन्ग त्सो लेक और कैलाश के उत्तर और दक्षिण के नजदीक से दोनों देशों ने अपने सैनिक पीछे हटा लिए थे। चीन हॉट स्प्रिंग के पट्रोलिंग प्वाइंट 15 और 17 और गोगरा पोस्ट से अपने सैनिक पीछे हटाने के लिए राजी हो गया था लेकिन अब उसने ऐसा करने से मना कर दिया है। हालांकि चीनी की हर चाल पर भारत की चैकस नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.