HomeInternationalईरान-इजरायल युद्ध पर चीन की अमेरिका को चेतावनी, ट्रंप का बयान भड़काऊ

ईरान-इजरायल युद्ध पर चीन की अमेरिका को चेतावनी, ट्रंप का बयान भड़काऊ

ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष को लेकर चीन ने अमेरिका को सीधे तौर पर आड़े हाथों लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान की जनता को शहर खाली करने की चेतावनी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए चीन ने कहा कि इस प्रकार की बयानबाजी हालात को और बिगाड़ सकती है। बीजिंग ने अमेरिका पर ‘आग में घी डालने’ का आरोप लगाते हुए संयम बरतने की अपील की है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “स्थिति को भड़काने से कोई समाधान नहीं निकलता। धमकी या दबाव बनाकर शांति नहीं लाई जा सकती। अमेरिका का रवैया हालात को और अधिक विस्फोटक बना रहा है।”


ट्रंप की चेतावनी से और भड़के हालात

डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर ईरान को चेतावनी देते हुए कहा था कि तेहरान को परमाणु हथियारों की दिशा में कदम नहीं उठाने चाहिए। उन्होंने ईरान को प्रस्तावित डील को न मानने पर अफसोस जताया और कहा कि तेहरान के नागरिकों को शहर छोड़ देना चाहिए। ट्रंप के इस बयान के बाद वैश्विक स्तर पर तनाव और अधिक गहरा गया है।


भारत ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

इस संघर्ष के चलते ईरान में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की और अब तक 110 मेडिकल स्टूडेंट्स को वहां से सुरक्षित निकाला जा चुका है। अन्य भारतीय नागरिकों को भी जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है।


लगातार बढ़ रहा तनाव

पिछले पांच दिनों से इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ईरान की ओर से इजरायल पर मिसाइल हमले किए जा रहे हैं, जिससे हाइफा, उत्तरी इजरायल और गोलान हाइट्स जैसे इलाकों में एयर रेड साइरन बजने लगे हैं। इस तनावपूर्ण स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी हुई हैं।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.