इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का दूसरा क्वालीफायर 24 मई को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम 26 मई को केकेआर के साथ फाइनल में भिड़ेगी। जबकि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।
सनराइजर्स हैदराबाद अपने पहले प्रयास में फाइनल में जगह बनाने में असफल रही थी। SRH को केकेआर से क्वालीफायर-1 में मात मिली थी। कोलकाता नाइट राइडर्स पहले ही आईपीएल 2024 के फाइनल में पहुंच चुकी है। इस बीच, राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी को शिकस्त दी थी।
पढ़ें चर्चित खबरें
SRH vs RR हेड टू हेड रिकॉर्ड
वहीं हैदराबाद और रॉयल्स के बीच अबतक 19 मैच खेले गए हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 9 जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 मुकाबले अपने नाम किए हैं। चेपॉक स्टेडियम पर दोनों एक दूसरे से पहली बार भिड़ेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल्स का उच्चतम स्कोर 220 और न्यूनतम स्कोर 102 रन है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद का उच्चतम स्कोर 217 जबकि न्यूनतम स्कोर 127 रन है।
वहीं दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मुकाबलों में भी सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी है। उसने 3 जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 2 मैच जीते हैं। दोनों के बीच आखिरी मैच इस साल 2 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। उस दौरान हैदराबाद ने रॉयल्स को महज 1 रन से हरा दिया था।
पढ़ें चर्चित खबरें
पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा
वहीं चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम की बात करें तो यहां अबतक 83 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 57.83 प्रतिशत जीत हासिल की है, जबकि चेज करने वाली टीमों ने 42.17 प्रतिशत जीत हासिल की है। ये आंकड़ा इस बात को दर्शाता है कि इस स्थान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिला है।
पिच रिपोर्ट
वहीं चेपॉक स्टेडियम की पिच की बात करें तो, इसके दोहरी प्रकृति के होने की उम्मीद है। चेपॉक का रिकॉर्ड देखें तो जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है यहां के विकेट से स्पिनर्स को मदद मिलने लगती है। इस कारण लंबे-लंबे शॉट्स लगाने वाले खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो जाती है।
पढ़ें चर्चित खबरें
वेदर रिपोर्ट
एक्वावेदर डॉटकॉम के अनुसार, 24 मई को चेन्नई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। आर्द्रता का स्तर 75 प्रतिशत से ज्यादा रहेगा, इस कारण दोपहर में गर्मी की स्थिति उमस में बदल जाएगी। हालांकि, दूसरी पारी में ओस अहम भूमिका निभाएगी।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
पढ़ें चर्चित खबरें
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें





























