मुबई, खबर संसार। आर्यन खान के साथ ड्रग्स केस में अनन्या पांडे का नाम आने पर ऐक्टर अनन्या पांडे (Ananya) के हाथ से एक बड़ा प्रोजेक्ट निकल गया। जिसके चलते अनन्या को पांच करोड़ को नुकसान झेलना पड़ गया।
बताते चले कि अनन्या पांडे (Ananya) का नाम आर्यन खान से ड्रग्स की चैट को लेकर सामने आया था। जिसके चलते अनन्या पांडे से पूछताछ हो रही हैं। ये बात भी सामने आ रही हैं की उन्हें भी जेल जाना पड़ सकता हैं। इसी बीच अनन्या पांडे के हाथ से एक बड़ा प्रोजेक्ट निकल गया हैं। जिसके चलते अनन्या पांडे को पांच करोड़ का नुकसान हो गया हैं।
विजय के साथ एक फिल्म में नजर आने वाली थी
साउथ के सुपरस्टार विजय के साथ अनन्या पांडे (Ananya) एक फिल्म में नज़र आने वाली थीं जिस फिल्म का नाम हैं Thalapathy 66 । इस फिल्म को पिछले साल साइन किया गया था। लेकिन ड्रग्स केस में नाम आने के चलते इस फिल्म से उन्हें बाहर कर दिया गया।
हालांकि अनन्या (Ananya) की टीम की कहना हैं की “अनन्या को तो ये प्रोजेक्ट ऑफर ही नहीं हुआ है। तो भला उन्हें इस फिल्म से कैसे हटाया जा सकता है? यह सिर्फ एक झूठी और निराधार बात है। अनन्या के पास काफी सारे प्रोजेक्ट हैं और वो इनमें व्यस्त हैं। ‘थलपति 66’ के बारे में कोई बात नहीं हुई है।”
इसे भी पढ़े-Sputnik v vaccine से पुरूषों में एड्स का खतरा इन देशों ने लगाया रोक
अब कई बड़ी वेबसाइट ये बोल रही हैं की अनन्या पांडे को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया और टीम का ये कहना हैं की अनन्या पांडे ने इस फिल्म को कभी साइन ही नहीं किया था। अब किसी फिल्म से बाहर निकलना मत ब्रांड को चोंट पहुंचना होता हैं। इसलिए अनन्या पांडे की टीम शायद इस बात को नकार रही हो।



