राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रूस के कामचटका क्षेत्र के पूर्वी तट के पास 7.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यह झटका 10 किलोमीटर की उथली गहराई पर आया। वहीं, संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई और इसका केंद्र 39.5 किलोमीटर की गहराई पर स्थित बताया।
सुनामी अलर्ट जारी
प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने जानकारी दी कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरों की आशंका है। यूएसजीएस ने शुरुआती रिपोर्ट में भूकंप की तीव्रता 7.5 बताई थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 7.4 कर दिया।
कुछ महीनों पहले आया था और भीषण भूकंप
यह झटका उस समय आया है जब कुछ ही महीने पहले जुलाई में रूस के कामचटका प्रायद्वीप में 8.8 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था। उस समय पूर्वी रूस से लेकर जापान, अमेरिका और प्रशांत द्वीपीय देशों तक सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी थी।
14 साल में सबसे शक्तिशाली झटका
यूएसजीएस के अनुसार, जुलाई का भूकंप बीते 14 वर्षों में दुनिया का सबसे शक्तिशाली भूकंप था और इसे इतिहास में छठे स्थान पर रखा गया। यह 2011 में जापान में आए 9.1 तीव्रता वाले भीषण भूकंप के बाद सबसे तीव्र झटका माना गया, जिसने सुनामी और व्यापक तबाही मचाई थी।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



