बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने 27 नवंबर (मंगलवार) को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस मौके पर देश के कोने-कोने से Salman Khan के फैंस उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाओं के संदेश पहुंचे। सलमान के फैन्स के लिए उनका बर्थडे किसी सेलिब्रेशन से कम नहीं है।
ऐसे में हर साल Salman Khan अपने फैन्स से मिलने और बर्थडे विश लेने के लिए अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से बाहर निकलते हैं। इस बार भी गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर का नजारा कुछ ऐसा ही था, लाखों लोग उनके घर के बाहर उन्हें विश करने के लिए खड़े हुए और सलमान खान बाहर आये।
सलमान खान को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी
Salman Khan को उनके जन्मदिन पर बधाई देने के लिए उनके घर के बाहर प्रशंसकों का तांता लगा रहा। इतने सारे फैंस को देखकर दबंग खान खुश हो गए और घर की बालकनी में खड़े होकर फैन्स से हाथ मिलाया। उन्होंने सभी का आभार भी जताया। लेकिन अब सलमान के घर के सामने का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
जिसमें देखा गया है कि प्रशंसकों का जमावड़ा इतना बड़ा था कि मौजूद पुलिस भी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पाई। देखा गया कि भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन अफरा-तफरी मच गई।
Salman Khan का जन्म 27 दिसंबर 1965 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। इसके बाद वह मुंबई आ गए। सलमान खान अपने परिवार के साथ गैलेक्सी में रहते हैं। सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के एक अमीर सितारे हैं लेकिन फिर भी कोई नहीं जानता कि वह गैलेक्सी फ्लैट में क्यों रहते हैं। दरअसल, सलमान खान ने कहा कि उनके माता-पिता इसी बिल्डिंग के ऊपरी फ्लैट में रहते हैं। और उनका बचपन इसी जगह बीता है। ऐसे में सलमान के लिए इस जगह को छोड़ना इतना आसान नहीं है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें


