HomeInternationalसरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप में पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार

सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप में पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे गिरफ्तार

कोलंबो: श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को आज कोलंबो में सीआईडी (आपराधिक जांच विभाग) के सामने बयान दर्ज कराने पहुंचे दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी धन का दुरुपयोग किया। एएफपी के अनुसार, विक्रमसिंघे को 2023 में एक निजी लंदन यात्रा के मामले में हिरासत में लिया गया।

लंदन यात्रा को लेकर जांच तेज

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह यात्रा पूर्व राष्ट्रपति की पत्नी के पीएचडी स्नातक समारोह में शामिल होने के लिए की गई थी। यह कार्यक्रम 22 और 23 सितंबर 2023 को ब्रिटेन के वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय में हुआ था। जांच में सामने आया कि इस दौरे पर सरकारी खजाने से लगभग 16.9 मिलियन रुपये खर्च हुए।

आधिकारिक कार्यक्रम का अभाव

सीआईडी का दावा है कि इस यात्रा को एक विदेशी आधिकारिक दौरे का हिस्सा बताया गया था, लेकिन इसमें कोई औपचारिक सरकारी बैठक शामिल नहीं थी। बताया जा रहा है कि विक्रमसिंघे अमेरिका से ब्रिटेन गए थे, जो निजी दौरा माना जा रहा है। उनके साथ दस लोगों का दल भी मौजूद था।

भ्रष्टाचार के खिलाफ बढ़ी कार्रवाई

पूर्व राष्ट्रपति की गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब श्रीलंका में राजनीतिक अभिजात वर्ग पर भ्रष्टाचार और वित्तीय कदाचार के मामलों की जांच तेज हो रही है। विक्रमसिंघे 2022 से 2024 तक राष्ट्रपति पद पर रहे और हाल के वर्षों में गिरफ्तार होने वाले सबसे वरिष्ठ नेता बन गए हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.