HomeUttarakhandGlacier हादसा: रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने में जुटी, अबतक 202 लापता

Glacier हादसा: रेस्क्यू टीम लोगों को बचाने में जुटी, अबतक 202 लापता

ऋषिकेश, खबर संसार। उत्तराखंड के चमोली में नंदा देवी ग्लेशियर (Glacier) की वजह से मची तबाही मामले में पुलिस का ताजा बयान सामने आया है। जिसके मुताबिक पुलिस को अभी तक 202 लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है।

उत्तराखंड पुलिस ने बताया कि Glacier हादसे में अभी तक लगभग 202 लोगों के लापता होने की सूचना है, वहीं 19 के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए है। 

इसे भी पढ़े- Electric शवदाह गृह का वैदिक मंत्रो के बीच हुआ शुभारंभ

18 शव हुए बरामद

पुलिस ने कहा कि शोक और दुःख की इस घड़ी में प्रशासन आपके साथ है। कृपया सहयोग बनाए रखें। राहत-बचाव कार्य त्वरित रूप से जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राहत एवं बचाव कार्य जारी है। अभी तक 18 शव बरामद किए जा चुके हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि अब तक हमने 18 शव को बरामद किया है और लापता लोगों की तलाश जारी है।

तपोवन टनल में तलाश जारी

मिली जानकारी के मुताबिक तपोवन टनल से मलबा हटाया जा रहा है। अभी तक मशीनों के जरिए करीब 100 मीटर तक टनल की सफाई हो चुकी है। रेस्क्यू टीम टनल में फंसे लोगों को बचाने के लिए तेजी से कार्य में जुटी हुई है। हालांकि, शाम तक सफलता मिलने की संभावना जताई जा रही है।

फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.