जी, हां भारतीय स्टॉक मार्केट ने मंगलवार को दिन की शुरुआत बढ़त के साथ की थी। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 194.90 अंकों की बढ़त के साथ 75,585 के लेवल पर खुला था। उधर, एनएसई का निफ्टी (NIFTY) भी 44.70 अंकों की तेजी के साथ 22,977 के स्तर पर ओपन हुआ था।
मगर, कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स 220.05 प्वॉइंट गिरकर 75,170.45 अंकों पर बंद हुआ। निफ्टी भी 41।05 अंक लुढ़ककर 22891.40 प्वॉइंट पर क्लोज हुआ। सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
बीएसई-एनएसई पर ये रहे टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी पर सबसे ज्यादा नुकसान में जाने वाले शेयर अडानी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, अडानी इंटरप्राइजेज और ओएनजीसी के रहे। मंगलवार को टॉप गेनर्स की लिस्ट में डिवीज लैबोरेट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी लाइफ, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और हीरो मोटो कॉर्प ने जगह बनाई है।
उधर, सेंसेक्स पर हैटसन एग्रो, 3 एम इंडिया, गारवेयर फाइबर, हिन्दुस्तान आयल एक्सप्लोरेशन और प्रिज्म जॉनसन टॉप गेनर्स रहे और टॉप लूजर्स की लिस्ट में आईनॉक्स विंड, सोम डिस्टलरीज, एल्जी इक्विपमेंट्स, भारत डायनामिक्स और इंडियबुल्स का नाम आया है।
पढ़ें चर्चित खबरें
सेक्टोरल इंडेक्स का ये रहा हाल
सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाली जाए तो आयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, पीएसयू बैंक, पावर एंड रियल्टी में गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 0.5 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स लगभग 1 फीसदी नीचे गया है।
एक दिन पहले ही छुआ था ऑलटाइम हाई स्तर
सेंसेक्स-निफ्टी ने सोमवार को अपना ऑलटाइम हाई छू लिया था। बीएसई सेंसेक्स का ऐतिहासिक हाई 76,009।68 प्वॉइंट और एनएसई निफ्टी का ऑलटाइम हाई 23,110।80 प्वॉइंट का है। इसके बावजूद सोमवार शाम को भी शेयर मार्केट भारी बिकवाली के दबाव में गिरावट के साथ बंद हुए थे। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) नतीजों के नजदीक आने के चलते एफपीआई का भारत से बाहर जाना लगातार जारी है। इसका असर स्टॉक मार्केट पर भी दिखाई दे रहा है।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
































