इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के प्रागण में ‘हीरोइक हेल्पर’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन जी, हां हमारे दैनिक जीवन में बहुत लोग हमारी सेवा करते हैं। उनकी मदद एवं सेवाओं के बिना हमारा जीवन न सिर्फ कठिन हो जाएगा बल्कि इसकी गति ही रूक जाऐगी। इन लोगों के प्रति कृतज्ञता दिखाने के लिए आज दिनांक 02/08/2024 को इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के प्रागण में ‘हीरोइक हेल्पर’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या आदरणीय श्रीमती ममता तनेजा तथा समन्वयक आदरणीय प्रियंका शर्मा द्वारा किया गया। कक्षा नर्सरी, एल0के0जी0, यू0के0जी0 तथा कक्षा एक और दो के नन्हें बच्चों द्वारा सफाई कर्मी, अंतरिक्ष यात्री, डाॅक्टर, किसान, सैनिक, अध्यापक, सब्जी वाला, लाइफ गार्ड, शैफ आदि का किरदार बखूबी निभाया।
प्रतियोगिता में ये प्रतिभागी रहे अव्वल
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लवांश जोशी (नर्सरी), श्रेयांश बल्यूटिया, मो0 जोहान, धु्रवी बिष्ट, दक्षेस, श्रैष्ठ अग्रवाल (एल0के0जी0)ए परिक्षित राठौर, यशस्वी जोशी (यू0के0जी0), लक्ष्य बहुगुणा, अमीना नावेद (कक्षा 1), नव्या दसौनी, इनाया आलम, रूद्राणी रावत (कक्षा 2), रचित, देर्वाश एस0 कठायत (नर्सरी), दिव्येश, दिविजा राज (एल0के0जी0), जपलिन कौर, पुलुत्विक मंडल, आशवी आर्या, लेविश जोशी (यू0के0जी0), ईशान जोशी, प्रखर आजाद, मानवी केसरवानी, अरून जोशी (कक्षा 1), मनित गोयल, फायजा जनैद, अरूणाभ साह, श्रेयांश अरोरा (कक्षा 2) ने द्वितीय स्थान तथा तीसरे स्थान के प्रतिभागी थे।
शिवांश जोशी (नर्सरी), लावान्या राना, एदविक तिवारी, अदीना बिष्ट (एल0के0जी0), जिविशा आर्या, हर्षित तिवारी, नब्या बिष्ट, हृदांश जोशी, रेयांश देवली (यू0के0जी0), काव्यका काण्डपाल, सृष्टि बत्रा, जयवर्धन आर्या, हर्षवर्धन चंद (कक्षा 1), काशवी, श्रेया नैनवाल, एडविक परिहार, आव्या खरकोटी (कक्षा 2) थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधुरिमा तथा गरिमा ने किया। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का कार्यक्रम में सहयोग सराहनीय था।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
