HomeUncategorizedअगर आपका नाम है नीरज और vandana, तो सकते हैं मुफ्त यात्रा

अगर आपका नाम है नीरज और vandana, तो सकते हैं मुफ्त यात्रा

खबर संसार, देहरादून: अगर आपका नाम है नीरज और vandana, तो सकते हैं मुफ्त यात्रा। यदि आपका नाम नीरज है वंदना है तो आप भी मुफ्त में चंडी देवी मंदिर की यात्रा रोप-वे ट्राॅली से कर सकते हैं। जी हां हरिद्वार के चंडी देवी रोप-वे ट्रॉली मालिक ने इस बात की घोषणा की है कि जिनका नाम नीरज और vandana है, तो उनको ट्रॉली मालिक मुफ्त में यात्रा कराएंगे। यह सुुविधा 11 अगस्त से लेकर 22 अगस्त जारी रहेगी। इन लोगों को सिर्फ अपना आधार कार्ड दिखाना होगा।

tokyo ओलंपिक खिलालिड़यों के सम्मान में अनूठी पहल

tokyo ओलंपिक में हॉकी स्टार vandana कटारिया और गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान में हरिद्वार के चंडी देवी में रोप-वे संचालक ने इस नाम की यात्रियों से यात्रा किराया नहीं लेने की घोषणा की है। हरिद्वार में नजीबाबाद हाईवे के ऊपर नील पर्वत पर स्थित सिद्धपीठ मां चंडी देवी का मंदिर है।

ये भी पढ़ें- fake police – नकली पुलिस को ले गई असली पुलिस

जहां पर चंडी देवी मंदिर तक करीब 6 किलोमीटर तक पहाड़ का सफर करना होता है। यहां उषा ब्रेको लिमिटेड कंपनी रोप-वे का संचालन करती है। इस कंपनी के प्रबंधन ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में नीरज चोपड़ा की ओर से गोल्ड मेडल जीतने वालों और रोशनाबाद की बेटी वंदना कटारिया के सम्मान में अनूठी पहल की है। वंदना का परिवार हरिद्वार के रोशनाबाद मैं रहता है। वंदना के पिता दूध का व्यवसाय करते थे।

vandana कटारिया का जोरदार स्वागत

टोक्यो ओलंपिक में धमाकेदार हैट्रिक का रिकार्ड बना कर वापस लौटी हॉकी खिलाड़ी vandana कटारिया का जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। ओलंपिक में हैट्रिक करने वाली वंदना सुबह 9ः30 बजे जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान से पहुंची। यहां पर उनका स्वागत करने के लिए मौजूदा विधायक देशराज कर्डवाल ऋषिकेश अनीता मंमगाई समेत काफी संख्या में लोग आए थे उनके समर्थकों ने नारेबाजी की 15 मिनट बाद उनका काफिला हरिद्वार के लिए रवाना हो गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.