HomePoliceआईजी का जनता दरबार,इतने मामले सॉल्व हुए

आईजी का जनता दरबार,इतने मामले सॉल्व हुए

*ख़बर संसार हलद्वानी।आईजी का जनता दरबार,इतने मामले सॉल्व हुए। जी हा आज पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनंद भरणे* द्वारा कैंप कार्यालय हल्द्वानी में कुमाऊं परिक्षेत्र के फरियादियों का जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा पारिवारिक विवाद, निजी भूमि विवाद, आपसी विवाद, मारपीट, पेयजल, भूमि अतिक्रमण संबंधी शिकायतें दर्ज कराईं गयी। , जिस पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को शिकायत निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया ।

आईजी का जनता दरबार,इतने मामले सॉल्व हुए

जनता दरबार में मुख्य रुद्रपुर निवासी प्रशान्त कपूर द्वारा अपने किरायेदार राकेश कुमार मौर्या पर लगभग 25 लाख रुपये धोखाधडी का आरोप तथा श्री हरीश मेहता तल्ली बमौरी हल्द्वानी द्वारा जमीन खरीद फरोख्त के सम्बन्ध में शिकायती प्रार्थना पत्र दिये जिनके निस्तारण हेतु पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा सम्बन्धित जांक अधिकारी से मौके पर रही वार्ता कर शिकायतकर्ताओँ के पहलू को गम्भीरता से लेने हेतु निर्देशित किया ।

 

❇️ *01 जनवरी 2023 से 30-04-2023 तक सीधे रूप से प्राप्त होने वाली शिकायतों का विवरण*

✅ जनपद नैनीताल -कुल शिकायत-43 निस्तारित-33

✅जनपद उधम सिंह नगर- कुल शिकायत 08 निस्तारित-4

✅जनपद अल्मोडा- कुल शिकायत -01 निस्तारित –1

❇️ *डाक द्वारा प्राप्त शिकायतों का विवरण*

✅ जनपद ऊधमसिंहनगर- कुल प्राप्त-234 निस्तारित- 129

✅ जनपद नैनीताल कुल शिकायत प्राप्त 139 निस्तारित 83

✅ जनपद पिथौरागढ- कुल प्राप्त-05 निस्तारित-4

✅ जनपद अल्मोडा -7 निस्तारित-5

✅ जनपद चम्पावत- 01 निस्तारित

 

❇️ *व्हाट्सएप न0 8077713006 पर प्राप्त शिकायतो का विवरण*

✅ नैनीताल- 14 निस्तारित 1

✅ ऊधमसिंहनगर-26 निस्तारित-15

✅अल्मोडा 2 निस्तारित -2

जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हुआ है उनको जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया गया कि शिकायती प्रार्थना पत्रों की गहता से जांच कर गुण दोष के आधार पर निस्तारित किये जाये।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.