HomeInternationalइमरान खान के खास नेता बैठे थे रेस्टोरेंट में, भीड़ आई...

इमरान खान के खास नेता बैठे थे रेस्टोरेंट में, भीड़ आई और पीटकर भाग गई!

इस्लामाबाद, खबर संसार। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के वरिष्ठ नेता और नेशनल असेंबली के पूर्व उपाध्यक्ष कासिम सूरी पर हमला हुआ है। कासिम सूरी वही नेता हैं, जिन्होंने पाकिस्तान की संसद में इमरान खान के कथित विदेशी हस्तक्षेप के दावे वाली चिट्ठी लहराई थी। अब हमले के बाद उन्होंने इस्लामाबाद पुलिस से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अपील की है।

रेस्टोरेंट में आधी रात को हुआ हमला

कासिम सूरी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह इस्लामाबाद के कोहसर बाजार में एक रेस्टोरेंट में सहरी खाने के दौरान उन पर और उनके साथियों पर हमला किया गया था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो से पता चलता है कि इस घटना के वक्त पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के सीनेटर एजाज चौधरी रेस्टोरेंट में मौजूद थे। इस वीडियो में जैसे ही पीटीआई मुर्दाबाद के नारे लगाने वाले लोग रेस्टोरेंट के अंदर दाखिल हुए, वैसे ही वह सूरी के पास बैठे और अपनी कुर्सी से उठते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: जयमाला के बाद शादी वाले घर में हुआ कुछ ऐसा की दंग रह गए लोग, छाया मातम

कासिम सूरी और एजाज चौधरी से की गई मारपीट

इसके बाद अज्ञात लोगों ने सूरी और सीनेटर एजाज पर हमला कर दिया। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के ऊपर जमकर लात-जूते और थप्पड़ों की बरसात कर दी। हालांकि, इस घटना में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई। बाद में हमलावर मौका पाकर फरार हो गए। जिसके बाद कासिम सूरी और एजाज चौधरी ने इस्लामाबाद पुलिस से हमलावरों के खिलाफ शिकायत की है। सूरी ने कोहसर थाना प्रभारी को एक आवेदन पत्र लिखकर घटना का विवरण देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

सूरी ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार

हाथ से लिखे आवेदन में कासिम सूरी ने पुलिस को बताया कि वह कोहसर बाजार में सेहरी के लिए एक रेस्टोरेंट में बैठा था। यहां अदिल मिर्जा और खालिद भट्टी मेरे साथ एक टेबल पर बैठे थे, जबकि डॉ आरिफ और महिलाएं दूसरी टेबल पर बैठी थीं। उन्होंने कहा कि 15 से 20 लोगों का एक समूह लगभग 12:50 बजे मौके पर पहुंचा और पीटीआई के खिलाफ नारेबाजी करने लगा। सूरी ने आरोप लगाया कि उन लोगों ने उन पर और उनके साथियों पर रॉड से हमला किया और दावा किया कि वे उन्हें मारना चाहते थे।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे यू-टयूब चैलन को सबसक्राइब करने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.