HomeInternationalपाकिस्‍तान में महंगाई चरम पर केले 500 रुपए दर्जन तो 1600 रुपए...

पाकिस्‍तान में महंगाई चरम पर केले 500 रुपए दर्जन तो 1600 रुपए किलो अंगूर

पाकिस्‍तान में महंगाई ने पाक‍िस्‍तानियों की कमर तोड़ दी है, अब तो आटा, चावल के साथ रमजान के महीनें में फल भी बहुत ज्‍यादा महंगे हो गए है। आलम यह है कि 500 रुपये प्रति दर्जन केले मिल रहे हैं। अंगूर तो 1600 रुपए किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, खजूर 1000 रुपए किलो मिल रहा है। पिछले साल की तुलना में राशन से लेकर फलों की कीमतों में काफी उछाल आया है।

पाकिस्तान में रमजान के दौरान महंगाई सिर्फ एक शहर तक सीमित नहीं है। कराची, रावलपिंडी, इस्लामाबाद और लाहौर जैसे बड़े शहरों में महंगाई चरम पर है। दुकानदारों ने शिकायत की है कि पिछले त्योहार के मुकाबले इस बार खरीददारी काफी कम है। महंगाई के चलते लोग सामान कम खरीद रहे हैं।

पाक‍िस्‍तान भारी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है

पाकिस्तानी हुकूमत इस वक्त भारी आर्थिक संकट का सामना कर रही है। आईएमफ से लोन अभी तक नहीं मिल पाया है। दूसरी ओर शहबाज शरीफ की सरकार लोगों पर करों का भारी बोझ डाल रही है। इसके अलावा महंगाई ने भी लोगों की कमर तोड़ दी है। राशन से लेकर फलों की कीमतें भी आसमान छू रहे हैं। पाकिस्तान में मुद्रास्फीति की दर 50 साल के उच्च स्तर 31.5 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

केले, खजूर और अंगूर तक के दाम बढ़े

रमजान पर महंगाई का आलम यह है कि सबकुछ महंगा हो गया है। कराची के स्थानीय व्यवसायी मुहम्मद इशाक ने  बताया, “सब कुछ महंगा हो गया है और खजूर की कीमतें भी बढ़ गई हैं। मैंने पिछले साल 350 रुपये ($ 1.24) के लिए जो खरीदा था, वह 1000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है।” वहीं, केले के दाम 500 रुपए प्रति दर्जन तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा अंगूर ग्राहकों तक 1600 प्रति किलो तक पहुंच रहा है।

कीमतों में वृद्धि के कारण 2022 की तुलना में फलों की बिक्री में गिरावट आई है। विक्रेताओं ने इसके पीछे आयात प्रतिबंधों और स्थानीय फसलों के बर्बाद होने को बड़ी वजह बताया है। पिछले साल जून से अक्टूबर तक पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ आई थी, जिसमें दो तिहाई पाकिस्तान डूब गया था।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.