अभिनेत्री अमीषा पटेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। धोखाधड़ी के एक मामले में शनिवार को अमिषा पटेल मुंह ढककर चुपचाप रांची सिविल कोर्ट (Civil Courts Ranchi) में पेश होने पहुंचीं। इसके बाद अभिनेत्री ने सरेंडर कर दिया।
फिल्म अभिनेत्री अमिषा पटेल और उनके बिजनेस पार्टनर कुणाल गूमर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवया गया था। उन पर पैसे लेकर म्यूजिक एल्बम नहीं बनाने का आरोप है। इसके अलावा, उन पर धोखाधड़ी और धमकाने का भी आरोप लगा है। अदालत में पेश होने के बाद अमीषा पटेल को 21 जून तक सशर्त जमानत दे दी गई है। 21 जून को इस मामले में अगली सुनवाई होगी। कोर्ट ने अमीषा पटेल को भी उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
पढ़ें चर्चित खबरें
अब 21 जून को कोर्ट में पेशी
रांची के अजय कुमार सिंह ने यह केस 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में की थी। आरोप है कि म्जूयिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये ले लिए, लेकिन इसके बाद उन्होंने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कदम नहीं उठाया। उसके बाद 5 सालों तक अदालत और शिकायतकर्ता को गुमराह करती रहीं।
वहीं शिकायतकर्त्ता अजय ने मीडिया को बताया कि 2018 में उन्होंने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 3 करोड़ रुपये का चेक बाउंस का केस किया था। उन्होंने बताया कि सबसे पहले अमीषा ने उनसे 20 लाख रुपये की मांग टेक्स पेमेंट के नाम पर की थी, जो कि उन्होंने दोस्ती के कारण दे दिया। फिर अमीषा के द्वारा बोला गया कि मैं एक फिल्म बना रही हूं, जिसमे उन्हें 2।50 करोड़ रुपये चाहिए।
पढ़ें चर्चित खबरें
चेक बाउंस से जुड़ा है मामला
अमीषा पटेल ने कहा कि वे इंटरेस्ट के साथ पैसा वापश करेंगी। मगर बहुत समय बीत जाने के बाद भी पैसे नहीं मिलने पर अजय ने उनसे पैसे की मांग की तो उन्होंने इंटरेस्ट के साथ उनको 3 करोड़ रुपये का चेक दिया। जब उस चेक को बैंक में डाला गया तो वह बाउंस हो गया, जिसके बाद अजय ने उनसे कहा कि ऐसे में उनके ऊपर केस हो सकता है तो अभिनेत्री ने कहा कि केस से क्या घबराना जिसपर अजय के द्वारा कोर्ट में कंप्लेन केस किया गया जिसपर अमीषा पटेल ने हाई कोर्ट में गईं। जब वहां राहत नहीं मिली तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। लेकिन उनको राहत नहीं मिली।
2 दिन पहले किया सरेंडर
अब कोर्ट ने कहा कि अगर अमिषा पटेल सशर्त कोर्ट में पेश नहीं होती हैं तो उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। 21 जून को उनको कोर्ट आना था। मगर डर के कारण वह 2 दिन पहले ही कोर्ट में उपस्थित हो गईं। वहीं अजय की वकील स्मिता पाठक ने मीडिया को बताया कि हमने 2018 को अभिनेत्री के खिलाफ कोर्ट में आवेदन दिया था चेक बाउंस के मामले पर उनके खिलाफ बेलेबल वारेंट इशु कर दिया गया था। साथ ही ये उनके लिए आखिरी मौका भी था। वरना 21 को उनके खिलाफ एन बी डब्ल्यू जारी कर दिया जाता। इसी कारण से अमिषा पटेल आज कोर्ट के सामने पेश हुई हैं। उन्हें अब 21 को सह शरीर कोर्ट में पेश होना है।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
































