HomeUttarakhandविधायक कैड़ा ने पदमपुरी-सरना मोटर मार्ग के डामरीकरण का निरीक्षण किया

विधायक कैड़ा ने पदमपुरी-सरना मोटर मार्ग के डामरीकरण का निरीक्षण किया

विधायक कैड़ा ने किया पदमपुरी से सरना- गुनियालेख मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का निरक्षण गुणवत्ता से कार्य करने के दिए निर्देश बता दें की भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के पदमपुरी से सरना–गुनियालेख–पलड़ा मोटर मार्ग का हाल लंबे समय से खराब था। गड्ढों और जर्जर सड़क के कारण वाहनों के फिसलने से दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती थी। ग्रामीणों को अपने कृषि उत्पादों को मंडी तक पहुँचाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने इस सड़क के डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कराई। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बुधवार को विधायक कैड़ा ने स्वयं स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


जनता के पैसों का दुरुपयोग नहीं होने देंगे: विधायक कैड़ा

निरीक्षण के दौरान विधायक कैड़ा ने कहा कि जनता के पैसों का दुरुपयोग किसी भी सूरत में नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कार्य में गुणवत्ता की कमी पाई गई तो विभागीय अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने बताया कि डामरीकरण कार्य पूरा होने के बाद ग्रामीणों को राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस सड़क के सुचारु होने से कृषि व स्थानीय व्यापार में तेजी आने की उम्मीद है।


ग्रामीणों में खुशी, विकास की नई उम्मीद

सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक का आभार जताया और कहा कि लंबे समय बाद उनकी पुरानी मांग पूरी हो रही है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि डामरीकरण पूरा होने के बाद क्षेत्र में परिवहन, व्यापार और पर्यटन गतिविधियों में सुधार होगा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.