HomeUttarakhandपुलभट्टा क्षेत्र में वाहन चेकिंग में लापरवाही, आरोपों से घिरा प्रशासन

पुलभट्टा क्षेत्र में वाहन चेकिंग में लापरवाही, आरोपों से घिरा प्रशासन

उधम सिंह नगर (दिलीप अरोरा)। किच्छा विधान सभा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा की स्थिति लगातार सवालों के घेरे में है। पुलभट्टा थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग को लेकर गंभीर लापरवाही सामने आ रही है। स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि हाईवे पर रोजाना ओवरलोड ट्रक और डग्गामारी करने वाले मैजिक, मैक्स और ऑटो बिना रोक-टोक यूपी और उत्तराखंड के बीच आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन चेकिंग के नाम पर केवल दोपहिया वाहनों को ही निशाना बनाया जा रहा है।


दोपहिया वाहनों पर ही कार्रवाई, नाराज़ जनता ने उठाए सवाल

क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुलिस का पूरा ध्यान सिर्फ दोपहिया चालकों पर भारी-भरकम चालान काटने पर केंद्रित है। वहीं, चेकिंग पॉइंट से प्रतिदिन ओवरलोड वाहन प्रशासन की आंखों के सामने से गुजरते हैं, लेकिन उन पर न कोई चालान होता है और न ही रोका जाता है। लोगों का आरोप है कि चालान बुक के अधिकांश पन्ने सिर्फ दोपहिया वाहनों से ही भरकर पुलिस अपनी कार्रवाई को ‘सफल’ बताने की कोशिश करती है।


यूनियन और एंट्री सिस्टम पर उठ रहे गंभीर सवाल

स्थानीय चर्चाओं के अनुसार, डग्गामारी वाहनों के पीछे एक मजबूत यूनियन सिस्टम और कथित ‘एंट्री सेटिंग’ का खेल चल रहा है। आरोप है कि कुछ यूनियन संचालक पुलिस और आरटीओ से सेटिंग कर दैनिक रूप से वाहनों की एंट्री करवाते हैं। इसी तरह भूसी, लकड़ी, ईंट, उपखनिज समेत भारी ओवरलोड सामग्री वाले ट्रक भी कथित दलालों के माध्यम से मोटी रकम देकर बिना रोक-टोक दौड़ रहे हैं।

लोगों का सवाल है कि जब सड़क हादसों में हजारों लोग जान गंवा रहे हैं, तब भी प्रशासन की चुप्पी आखिर क्यों है? यदि प्रशासन चाहे तो कोई भी अवैध वाहन सड़क पर नहीं चले, लेकिन हालात इसके उलट दिख रहे हैं।


खुली सड़कों पर दौड़ते वाहन ही बता रहे सच्चाई

चेकिंग के दौरान डग्गामार और ओवरलोड वाहनों का पुलिस चौकियों और आरटीओ के सामने से गुजरना ही बहुत कुछ साबित करता है। जबकि इस बीच कार्रवाई सिर्फ दोपहिया वाहन चालकों तक सीमित है, जिस पर आम जनता का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है।


यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.