खबर संसार, लालकुआ। कोतवाली लाल कुआं पुलिस ने अवैध सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सट्टे के ₹15,530 रू0/ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार (arrested) किया। श्रीमती प्रीति प्रियदर्शनी श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय नैनीताल के निर्देशानुसार प्रचलित अभियानों के तहत विगत कुछ दिनों में कोतवाली लालकुआं क्षेत्र में अवैध सट्टे की खाई बाड़ी के संबंध में शिकायत प्राप्त हो रही थी।
जिसके दृष्टिगत एएसपी महोदय/ क्षेत्राधिकारी लाल कुआं महोदय व प्रभारी निरीक्षक महोदय के द्वारा अधीनस्थ पुलिस बल को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया दिनांक 24/9/2021 को गुरुद्वारे वाली गली सरकारी हैंड पंप के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो सट्टे की खाई बाड़ी कर रहा था पुलिस टीम उप निरीक्षक मनोज कुमार कांस्टेबल गंगा सिंह कांस्टेबल सुरेश प्रसाद के द्वारा गुरुद्वारे वाली गली सरकारी हैंडपंप के पास से अवैध सट्टा पर्ची डायरी पेन व ₹15530 के साथ गिरफ्तार (arrested) किया।
इसे भी पढ़े-जब रोहिणी कोर्ट में फिल्मी अंदाज में हुई शूटिंग !
नाम पता पूछने पर गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम मनोज पुत्र रति सार निवासी संजय नगर बजरी कंपनी थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 20 वर्ष बताया व्यक्ति के विरूद्व कोतवाली लालकुआ में धारा 13जुआ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।42 पव्वे अवैध कच्ची शराब को स्कूटी एक्टिवा यूके जीरो 4 टी 30 46 में परिवहन करते हुये 01 व्यक्ति को किया गिरफ्तार (arrested) ।
42 पाउच अवैध कच्ची शराब एक युवक गिरफतार
शांति नगर तिराहा बिंदुखत्ता के पास एक संदिग्ध व्यक्ति जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम उप निरीक्षक मनोज कुमार, कांस्टेबल दयाल नाथ, कांस्टेबल कमल बिष्ट के द्वारा शांति नगर तिराहा बिंदुखत्ता के पास से गंगा सिंह पुत्र स्वर्गीय त्रिलोक सिंह निवासी शांति नगर बिंदुखट्टा कोतवाली लाल कुआं नैनीताल उम्र 42 वर्ष के कब्जे से 42 पाउच अवैध कच्ची शराब को स्कूटी एक्टिवा यूके जीरो 4 टी 3046 में परिवहन करते हुये किया गिरफ्तार । गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्व कोतवाली लालकुआं में धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
कोतवाली लालकुआं पुलिस ने 03 व्यक्तियों जुआ खेलते हुए किया
घोड़ा नाला जंगल के पास से पुलिस टीम कोतवाली लाल कुआं उप निरीक्षक हरीश प्रसाद, कांस्टेबल तरुण मेहता, कांस्टेबल आनंदपुरी केद्वारा 1- अभियुक्त अरुण पाल पुत्र वीरपाल निवासी पश्चिमी राजीव नगर वर्मा कॉलोनी बिंदु कथा लाल कुआं नैनीताल उम्र 19 वर्ष 2-राकेश कश्यप पुत्र प्रदीप कश्यप निवासी राजीव नगर घोड़ा नाला थाना लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष 3-समीर पुत्र बाबर खान निवासी सुभाष नगर वार्ड नंबर 5 लाल कुआं जनपद नैनीताल उम्र 19 वर्ष के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुये कब्जे से ₹2090/- रू0 मय ताश गड्डी के गिरफ्तार (arrested) किया गया ।

